फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Receipts of municipal corporation shops are being issued in the name of the dead

Budaun News: मृतकों के नाम कट रही नगर पालिका की दुकानों की रसीद

Fri, 05 Jul 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Receipts of municipal corporation shops are being issued in the name of the dead
बिसौली। विधायक आशुतोष मौर्य ने नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने शासनस्तर पर प्रमुख सचिव को शिकायत भेजी है। इसमें चेयरमैन पर नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि वह लगातार पालिका को राजस्व का घाटा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि नगर पालिका के भवनों में कुछ ऐसे किराएदार हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। इन दुकानों की सार्वजनिक नीलामी न कराकर चेयरमैन ने अपनी मर्जी से अपने करीबियों को अवैध रूप से काबिज करा दिया है, जबकि किराए की रसीद मृतकों के नाम से काटी जा रही है। दुकानें सार्वजनिक तरीके से दोबारा नीलाम होतीं तो राजस्व की बढ़ोतरी होती। इस मामले की पूर्व में एक व्यक्ति ने शिकायत की तो पालिका के अधिशासी अधिकारी ने भी लिखित में इस कब्जेदारी को स्वीकारा था। पर कार्रवाई नहीं हुई। मृत दुकानदारों और मौजूदा कब्जेदारों के नाम की सूची भी शिकायत में शामिल की गई है।
विज्ञापन

शिकायत यह भी की गई है कि बारिश से पहले नालों की सफाई का लाखों रुपये का टेंडर कराया गया, लेकिन बारिश हुई तो जलभराव की समस्या बनी। नालों की सफाई का काम नहीं किया गया। इस रकम में भी ठेकेदार से मिलकर गोलमाल कर लिया गया। शिकायत में यह भी जिक्र है कि पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए डलवाई गई केबल समेत निर्माण कार्य, चुनिंदा ठेकेदारों को ही दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन दुकानों की बात हो रही है, उन सभी दुकानदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। बाकी मेरी शिकायत की गई है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। - अबरार अहमद, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed