फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Recalculation through the material in the aquarium, replication specialist of malaria

Budaun News: स्कूलों में प्रतियोगिताओं के माध्यम से डेंगू, मलेरिया के प्रति किया जाएगा जागरूक

Fri, 02 Aug 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 02 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Recalculation through the material in the aquarium, replication specialist of malaria
बदायूं। डेंगू, मलेरिया की दृष्टि से जिला बेहद संवेदनशील है। ऐसे में गांव-गांव में डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा, ताकि बच्चे अपने परिवार को इसके बारे में जानकारी दे सकें और संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

जिले में हर साल डेंगू-मलेरिया की वजह से दर्जनों लोगों की मौत हो जाती है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला पंचायत राज विभाग भी अभियान चलाता है। सफाई व्यवस्था रखने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जाता है। फाॅगिंग, एंटी लार्वा दवाई छिड़कने का काम भी किया जाता है, ताकि लोग संक्रमण की चपेट में न आएं। बावजूद इसके जिले में हर साल सैकड़ों लोग बीमार होते हैं। इस बार लोगोंं को जागरूक करने के साथ-साथ बच्चों को भी ध्यान में रखा गया है। बच्चों के द्वारा घर-परिवार में लोगों को अच्छे से समझाया जा सकता है। ऐसे में उप शिक्षा निदेशक (प्राइमरी) संजय कुमार उपाध्याय ने बीएसए को निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को पोस्टर, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध आदि के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन से निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार काम कराया जाएगा। बच्चों को जागरूक किया जाएगा ताकि वह उसके बारे में परिवार में चर्चा करें। परिवार के लोगों को ऐसे काम करने के लिए प्रेरित करें, जिससे वह इन बीमारियों से दूर रहें और संक्रमण भी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed