फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rebel leaders of BJP house arrest due to CM Yogi rally in Budaun

Budaun News: सीएम योगी की जनसभा के दौरान भाजपा के बागी नेता किए गए नजरबंद, घर पर पुलिस रही तैनात

Sun, 07 May 2023 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 04:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने भाजपा के बागी नेताओं को उनके घर में नजरबंद करा दिया। रविवार सुबह से ही उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
Rebel leaders of BJP house arrest due to CM Yogi rally in Budaun
शंकुतला वार्ष्णेय व पति राहुल वार्ष्णेय के घर पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने भाजपा के बागी नेताओं को उनके घर में नजरबंद करा दिया। रविवार सुबह से ही उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई। जब तक मुख्यमंत्री की जनसभा नहीं हो गई। तब तक बागियों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


भाजपा ने विगत चार मई को जिले के 12 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साथ ही आदेश जारी किया था कि छह साल तक पार्टी से चुनाव लड़ना तो दूर यह बागी भाजपा में शामिल तक नहीं हो सकते। दरअसल ये बागी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनकी नगर पालिका या नगर पंचायत में दूसरे प्रत्याशियों को टिकट दे दिया गया। 

विज्ञापन

बागी नेताओं ने किया था विरोध 

टिकट न मिलने से बागी नाराज हो गए और प्रत्याशियों के साथ पार्टी के विरोध में उतर आए। कुछ बागियों ने अपने-अपने बयान भी जारी किए थे। इन तमाम चीजों को देखते हुए रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुबह से बागियों को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। उनके घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक बागियों को उनके घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बागियों को किया गया नजरबंद

पुलिस ने नगर पालिका परिषद बिसौली से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता (मोनू महाजन), नगर पंचायत उसावां से प्रत्याशी प्रियंका चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, नगर पंचायत वजीरगंज निवासी शंकुतला वार्ष्णेय, उनके पति राहुल वार्ष्णेय, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, नगर पंचायत गुलड़िया से निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, नगर पंचायत कछला से निर्दलीय प्रत्याशी व बूथ अध्यक्ष दिनेश लौनिया, किशन पाल कश्यप, प्रत्याशी मुकेश कश्यप आदि को नजरबंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed