फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reach directly into the account Grants and Rebate

अब सीधे खाते में पहुंचेगी अनुदान और छूट

Fri, 27 Feb 2015 07:18 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 27 Feb 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में अब किसानों को रजिस्ट्रेेशन शुरू हो गया है। इस रजिस्ट्रेशन के पीछे किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं सीधे किसानों के खातों तक पहुंचाए जाने की मशक्कत कृषि विभाग में शुरू हो गई। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी दिया गया है। किसानों के रजिस्ट्रेशन के पीछे उन्हें सरकारी अनुदान और छूट का लाभ सीधे उन तक पहुंचाने की मंशा मानी जा रही है।

रजिस्ट्रेशन का टोल फ्री नंबर 1800-200-1050
किसान रजिस्ट्रेशन को टोल फ्री नंबर मिलाना होगा। तत्काल कोई रिस्पांस न आने पर किसान परेशान न हों। उनके द्वारा की गई कॉल रिकार्ड हो जाएगी और बाद में उनसे खुद उसी नंबर पर संपर्क होगा, जिससे उन्होंने फोन किया है। रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी पत्राजात मांगे जाएंगे, वह उन्हें जमा करेंगे। उसके बाद रजिस्ट्रेेशन होगा।
विज्ञापन


समीपवर्ती राजकीय बीज भंडारों पर भी सुविधा
किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए जिला मुख्यालय पर कृषि प्रसार केंद्र के अलावा ब्लाक मुख्यालयों और आसपास के राजकीय बीज भंडारों पर भी किसान अपना पंजीकरण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन को चाहिए किसानों के ये कागजात
1. पहचान पत्र की फोटो कॉपी
2. जोत बही की फोटो कॉपी
3. बैंक खाता की पास बुक की फोटो कॉपी

फिलहाल किसानों का रजिस्ट्रेशन ही हो रहा है। संभावित है कि किसानों को मिलने वाली विभिन्न सहायता, छूट आदि की रकम सीधे उनके खाते में ही पहुंचे। शासन द्वारा फिलहाल उनको रजिस्ट्रेशन के लिए ही कहा गया है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। करीब 700 रजिस्ट्रेशसन हो भी चुके हैं।
- डॉ. अमर नाथ मिश्रा, डीडी कृषि प्रसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed