फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ravana set his tail on fire and Hanuman burnt down his golden Lanka.

Budaun News: रावण ने पूछ में लगवाई आग तो हनुमान जी के फूंक दी सोने की लंका

Thu, 16 Oct 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ravana set his tail on fire and Hanuman burnt down his golden Lanka.
बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद
बदायूं। बिसौली नगर के चल रही रामलीला में मंगलवार को लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। हनुमान जी का लंका में माता सीता के पास जाकर श्रीराम की मुद्रिका देना और अशोक वाटिका में मेघनाद द्वारा उन्हें बंधक बनाकर रावण के दरबार में ले जाने का दृश्य अत्यंत भावपूर्ण रहा।
विज्ञापन

रावण ने हनुमानजी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया गया। उसके बाद हनुमान जी ने पूरी लंका जला डाली। रावण अपनी लंका जलती देख उदास हो गया। उसने अपने दरबारियों से बात की। इस अद्भुत दृश्य से पूरा मैदान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोषों से गूंज उठा। लीला में रावण की भूमिका ज्ञानेश शंखधार, मेघनाथ की बृजवासी मिश्रा, हनुमान की रामसुमिरन लाल मिश्रा तथा सीता की भूमिका विनायक मिश्रा ने निभाई। मंच का संचालन राजेंद्र मिश्रा ने कुशलता से किया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस लीला को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी देहात ने किया मुजरिया में रामलीला का उद्घाटन
बदायूं। मुजरिया में चल रहे रामलीला महोत्सव में रात एसपी देहात हृदयेश कठेरिया ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह सोलंकी, दीपक सिंह सोलंकी एडवोकेट, सत्यवीर सोलंकी, अरविंद चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार दीक्षित, रजत दीक्षित, सुरेंद्र इंस्पेक्टर अपने पुलिस स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
------------------
सोई आश्रम में जिले की प्रभारी मंत्री ने सुनी रामकथा
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के सोई आश्रम में जहां यज्ञकुंड में आहुतियां देकर लोगों ने अपने को सौभाग्यशाली माना, वहीं रामकथा का पूरा श्रद्धा के साथ श्रवण किया। जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने भी यहां पहुंचकर कथा सुनी। श्रीश्री 1008 विदेहनंदिनी शरण महाराज सोई आश्रम में सात दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का चौथा दिन था। कथा व्यास पं. राधेश्याम महाराज ने नारद मोह और श्रीराम जन्म की दिव्य कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के अवतार की महिमा का वर्णन किया। इस पावन अवसर पर यजमानों के साथ उप्र सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारती, आचार्य राजेश शास्त्री, राम बिहारी शास्त्री, पल्लू महाराज, शिवम शास्त्री, बृजेश शास्त्री, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
--------------------



रामलीला मंच पर कुदरत के इंसाफ नाटक का मंचन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में आदर्श रामलीला कमेटी दिसौलीगंज के रंगमंच पर मंगलवार की रात्रि समाज को जागरूक करने वाला नाटक कुदरत का इंसाफ बड़े ही मार्मिक ढंग से मंचित किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और भावपूर्ण संवादों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
नाटक में राजा शकुंत की भूमिका ब्रह्मपाल सिंह राठौर ने निभाई। राजा ने मंच पर कहा मनुष्य चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो, कुदरत के न्याय से कोई नहीं बच सकता। महारानी की भूमिका राजू ने निभाते हुए कहा राजन अन्याय का अंत निश्चित है, सत्य की ही अंत में विजय होती है। दानी दुर्जन सिंह बने दीनदयाल भारती ने अपनी तीव्र आवाज़ में कहा मैं धन और बल से सबको झुका दूंगा, देखता हूँ मुझे कौन रोकता है। मंत्री की भूमिका में संजीव सिंह राठौर ने उत्तर दिया महाराज, अन्याय की जड़ें जब गहरी होती हैं, तो राज भी डगमगा जाता है।
विक्रम बने ओमवीर सिंह ने कहा सच्चाई की राह कठिन सही, पर अंत में वही राह मंज़िल तक पहुंचाती है। राजगुरु सोनू शंखधार ने भावपूर्ण स्वर में कहा राजन ईश्वर के विधान में देरी हो सकती है, अंधेरी नहीं। वहीं निषाद भील की भूमिका में पप्पू पंडितजी, रामानंद तिवारी, कुलदीप और ब्रजेश ने ग्रामीण जीवन के दृश्य और संवादों के माध्यम से नाटक में जीवंतता भर दी। नाटक के अंत में यह संदेश दिया गया कि कुदरत का इंसाफ अटल है, मनुष्य चाहे कितना भी छल करे, अंततः सत्य और न्याय की ही विजय होती है।

-------------------------
राम ने बाग में किया पुतला दहन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई रायसती रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर मंगलवार की रात कलाकारों द्वारा श्रीराम और रावण के मध्य का मंचन दिखाया जाता है। दोनों के बीत घोर युद्ध हुआ। जिसमें रावण को मारने में जब राम काफी परेशान हो जाते है। उसके बाद रावण के भाई विभीषण ने राम को रावण की नाभि का अमृत सुखाने के लिए अग्नि बाण प्रयोग करने के लिए कहा। विभीषण की यह बात सुनकर रावण चितिंत हो गया। उसके बाद राम के द्वारा उसकी नाभि में बाण मारा जाता है, जिसके बाद रावण धराशायी होकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद गांव के बाहर एक बाग में लगे रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कांतीदेवी, योगेश पुरी, नवल पुरी, विनोद पुरी, मनोहर पुरी, राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष चंद्र, गुड्डा, कन्हैया वार्ष्णेय, सोनू पुरी, बिन्नू पुरी, सुमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, मुरारीलाल शाक्य, रामसेवक मौर्य, मूलचंद पाली, छोटेलाल कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा।
---------------------------
मेला कमेटी ने बेहतर कार्य करने वालों को किया सम्मानित
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह रामलीला ग्राउंड पर गोशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का मंगलवार की रात सम्मान समारोह के साथ मेले का समापन हो गया। यहां नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने संजीव खुशिया एंड पार्टी के संचालक संजीव चौहान, माहेश्वरी सोफ्टी के संचालक सौरभ माहेश्वरी, कैटर्स में विवेक माहेश्वरी, क्राकरी में नसीम एवं नूरद्दीन अली के अलावा अरुण देवल, कल्लू, राजाबाबू आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक विनोद पालीवाल, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, उमेश बाबू गुप्ता, अजीत गूर्जर, जितेंद्र कुमार, विवेक राठी, संजीव वाष्र्णेय, हरिओम राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

बिल्सी के बेहटा गुंसाई में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed