फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ravana got burnt as soon as Shri Ram's arrow hit Ravana's navel.

रावण की नाभि पर श्रीराम का तीर लगते ही होने लगी श्रीराम की जय-जयकार

Thu, 06 Oct 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।कस्बा में दशहरा के अवसर पर कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया।संवाद- फोटो : BADAUN गांधी ग्राउंड में पुतला दहन से पहले हुआ राम रावण का युद्ध।

विज्ञापन
Ravana got burnt as soon as Shri Ram's arrow hit Ravana's navel.
कादरचौक में रावण का पुतला जलाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण और मेघनाद के पुतला दहन और आतिशबाजी देखने के लिए बुधवार को गांधीग्राउंड में हजारों लोगों की भीड़ जुटी। श्रीराम ने रावण पर तीर चलाया तो लंकापति का पुतला जल उठा। इसी के साथ श्रीराम की जय-जयकार होने लगी और पटाखों की आवाज गूंज उठी। वहीं, आतिशबाजी से आसमान की छटा बदल गई। पुतलों का दहन होने के बाद लोगों में उनकी अस्थियां (बांस की खपच्ची) लेने की होड़ लग गई।
विज्ञापन

गांधीग्राउंड में शाम साढ़े छह बजे के बाद मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन किया गया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक पटाखों और आतिशबाजी का दौर चला। आसमान में आतिशबाजी की छटा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इससे पहले राम बने कलाकार ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत कर दिया। रावण की लंका भी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर विधायक महेश चंद गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इधर, गली-मोहल्लों में भी बच्चों ने रावण के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में निकाला विजय जुलूस
रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन करने से पहले साहूकारा स्थित रंगनाथ मंदिर से राम और लक्ष्मण का विजय जुलूस निकाला गया, जो काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक आदि स्थानों से होता हुआ गांधी ग्राउंड पहुुंचा। इसमें रथ पर सवार राम और दूसरे पर रावण की झांकी रही। दोनों रथ गांधीग्राउंड पहुंचे जहां राम और रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। राम ने रावण का अंत कर दिया।
देहात क्षेत्रों में भी फूंके गए पुतले और भंडारों का आयोजन
बिल्सी। गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही श्रीरामलीला में राम वनगमन के बाद भरत से मिलाप, निषादराज संवाद आदि का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय देखकर दर्शक वाह-वाह कर उठे। कलाकारों ने अपनी अदाकारी से मौजूद लोगों को मनमोह लिया। कादरचौक। रामलीला मैदान में वृंदावन से आए कलाकारों ने रावण व कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। लोगों में पुतलों की खपच्चियों को लेने की होड़ लगी रही। पुतला दहन से पूर्व मंच पर राम-रावण का विशाल युद्ध हुआ। वहीं, दूसरी ओर दंगल में पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेंच दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उघैती। कस्बा में दशहरा के अवसर पर कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण किया।
अलापुर। जगत में रामलीला का मंचन कई दिनों से चल रहा था। बुधवार को रावण वध की लीला के दौरान रावण के पुतले को श्री राम ने आग लगा दी। रावण दहन देखने के लिए आसपास से काफी संख्या में भीड़ जुड़ी। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की।

गांधी ग्राउंड में पुतला दहन के बाद हुई आतिशबाजी का नजारा। संवाद

गांधी ग्राउंड में पुतला दहन के बाद हुई आतिशबाजी का नजारा। संवाद- फोटो : BADAUN

गांधी ग्राउंड में पुतला दहन से पहले हुआ राम रावण का युद्ध। संवाद

गांधी ग्राउंड में पुतला दहन से पहले हुआ राम रावण का युद्ध। संवाद- फोटो : BADAUN

गांधी ग्राउंड में धू-धूकर जलता मेघनाद का पुतला। संवाद

गांधी ग्राउंड में धू-धूकर जलता मेघनाद का पुतला। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed