{"_id":"63fe500049260ed24101a895","slug":"rat-poison-eaten-in-the-guise-of-powder-teenager-dies-badaun-news-c-4-1-78582-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चूरन के धोखे में खाई चूहा मार दवा, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चूरन के धोखे में खाई चूहा मार दवा, किशोर की मौत
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद
उझानी (बदायूं)। चूरन के धोखे में 15 वर्षीय जाहूल शाह ने चूहा मार दवा खा ली। जब उल्टियां होने पर उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
उझानी के अब्दुल्लागंज गांव में रहने वाले इरफान के मुताबिक चूहा मार दवा और चूरन का पाउच एक ही अलमारी में रखा था। जाहूल शाम करीब पांच बजे खेलने को घर से निकला था। डेढ़-दो घंटे बाद वह लौटा और कमरे में चला गया। वह अक्सर चूरन खाता था इसलिए दो-चार पाउच उसने अलमारी में रख दिए थे। चूहा मार दवा का पाउच पहले से ही रखा था। धोखे से उसने चूहा मार दवा खा ली। परिजनों ने शोर मचाया तो वह घर पहुंचे।
उल्टियां होती देख वह उसे लेकर गांव के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां देर रात जाहूल ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जाहूल की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मृतक के पिता समेत परिजनों ने धोखे से चूहा मार दवा खाने की बात बताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।