फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rat

Budaun News: चूहा मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत पर छूटा

Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
rat
बदायूं। चूहा मारने के आरोपी ने शुक्रवार को सीजेएम नवनीत कुमार भारती की अदालत में सरेंडर किया। करीब चार घंटे तक वह कठघरे में खड़ा रहा। बाद में न्यायाधीश ने उसे जमानत दे दी।
विज्ञापन

25 नवंबर को पनबड़िया मोहल्ला निवासी आरोपी मनोज कुमार अपने घर से एक चूहा पकड़कर लाया था। खेल-खेल में बच्चों के साथ उसने चूहे को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था। उसी दौरान पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा मोहल्ले से गुजर रहे थे। उन्होंने चूहे को नाले में डुबोते देखकर एतराज जताया था। इस पर उनकी मनोज से बहस हो गई थी। विकेंद्र ने चूहे को नाले से निकाल लिया था लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में विकेंद्र शर्मा ने मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने चूहे के शव का बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान में पोस्टमार्टम कराया था। मनोज ने शुक्रवार को एक वकील के माध्यम से सीजेएम की अदालत में खुद को सरेंडर कर दिया। उसकी चार घंटे बाद जमानत हुई। शाम को वह घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed