फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape victim said- Accused is in jail, now her family members are threatening her

Budaun News: दुष्कर्म पीड़िता बोली- आरोपी जेल में, अब धमका रहे उसके घरवाले

Wed, 17 Apr 2024 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rape victim said- Accused is in jail, now her family members are threatening her
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के मामले में नामजद आरोपी की मंगलवार को जमानत अर्जी खारिज हो गई। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी और उसके परिवार वालों पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि जब वह 13 साल की थी तब अंग्रेजी की अध्यापिका हिना उसे अपने घर ले गई थी। वह उसे कमरे में छोड़कर बाहर निकल गई। इस दौरान अध्यापिका के भाई अदनान ने नशीली चाय देकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसके बाद वह लगातार आठ साल से उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। जब वह बालिग हुई तो उसने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने विवेचनाकर चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना ने आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई की। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया। अब दोषी अदनान के परिजन उसे धमका रहे हैं। मंगलवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी अध्यापिका को गिरफ्तार कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed