{"_id":"61f7e9fb979d93264a00f0a1","slug":"rape-badaun-news-bly4740515113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी बारह साल का है जो बच्ची को गन्ना खिलाने के बहाने खेत में ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। शुरू में उसकी हालत बिगड़ गई थी जिसमें अब सुधार बताया जा रहा है।
घटनाक्रम रविवार शाम का बताया जा रहा है। आरोपी भी नाबालिग है। परिवारवालों का आरोप है कि रविवार शाम 12 वर्षीय आरोपी उनकी पांच साल की बेटी को गन्ना खिलाने के बहाने खेत पर ले गया था। वहीं आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बताते हैं कि बालिका की हालत बिगड़ गई थी। बालिका किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। बालिका के पिता उसे लेकर रात में ही थाने पहुंचे। सोमवार को उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।
-
जरीफनगर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उसमें आरोपी की उम्र भी बारह साल है। उसे अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में पेश किया है। बालिका की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात