फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape

पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
rape
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी बारह साल का है जो बच्ची को गन्ना खिलाने के बहाने खेत में ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। शुरू में उसकी हालत बिगड़ गई थी जिसमें अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटनाक्रम रविवार शाम का बताया जा रहा है। आरोपी भी नाबालिग है। परिवारवालों का आरोप है कि रविवार शाम 12 वर्षीय आरोपी उनकी पांच साल की बेटी को गन्ना खिलाने के बहाने खेत पर ले गया था। वहीं आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बताते हैं कि बालिका की हालत बिगड़ गई थी। बालिका किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। बालिका के पिता उसे लेकर रात में ही थाने पहुंचे। सोमवार को उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

-
जरीफनगर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उसमें आरोपी की उम्र भी बारह साल है। उसे अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में पेश किया है। बालिका की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed