फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramsevak left the BJP, Shiv Sena will fight

रामसेवक ने भाजपा छोड़ी, शिवसेना से लड़ेंगे

Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ramsevak left the BJP, Shiv Sena will fight
 सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने से नाराज पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने शनिवार को भाजपा छोड़ दी। अब वह सदर सीट से ही शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर दूसरे दलों से साठगांठ का आरोप
 सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने से नाराज पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने शनिवार को भाजपा छोड़ दी। अब वह सदर सीट से ही शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कई दिन भाजपा का रुख बदलने का इंतजार करने के बाद शनिवार को उन्होंने इसका एलान कर दिया।
सदर सीट से रामसेवक को टिकट न देकर महेश चंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही उनके घर पर रोजाना समर्थकों की भीड़ जुट रही थी और उन पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन रामसेवक इस बारे में चुप्पी ही साधे रहे कि उनका अगला कदम क्या होगा। शनिवार दोपहर इस नाटकीय घटनाक्रम का अंत हुआ। उन्होंने अपने आवास पर प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य को दे दिया है। पटेल ने भाजपा नेताओं पर सपा और दूसरे दलों के नेताओं से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। कहा कि साजिशन उनका टिकट कटवाया गया। उन्होंने कहा कि वह गाय, गंगा और गीता के मुद्दे के साथ ही बहू-बेटियों की सुरक्षा, बदायूं के लोगों की रक्षा, व्यापारियों से गुंडा टैक्स की वसूली रोकने और आमजन के प्लाट और मकानों पर होने वाले कब्जों को रोकने के मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे। इससे पहले उनके समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनके आवास के पास ही एक होटल के सामने रोड भी जाम किया। 
विज्ञापन

नाटकीय रहा घटनाक्रम
भाजपा में रामसेवक पटेल की बगावत नाटकीय घटनाक्रम से गुजरी। टिकट की घोषणा होते ही उन्होंने आक्रोश जताया। दूसरे दिन उनके आवास पर जब समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी तब वह भाजपा नेताओं से बातचीत करने में व्यस्त रहे। तीसरे दिन उनके चुनाव लड़ने का खुलासा हुआ। इससे पहले शनिवार की सुबह उन्होंने समर्थकों के बीच राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इस पर समर्थकों ने हंगामा किया तो शिव सेना से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। इस दौरान चेयरमैन मुन्ना सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अतुल श्रोत्रिय, रामऔतार मिश्रा, पवन शंखधार, पूर्व ब्लाक प्रमुख केसी सिंह, त्यागी सिंह राजपूत, केशवनाथ वैश्य, उज्ज्वल गुप्ता, अभिषेक, कृष्ण कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रामसेवक के शिवसेना से चुनाव लड़ने से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह पिछली बार भी लड़े थे। रामसेवक से ज्यादा वोट मुझे मिले थे। 11 मार्च को पता चल जाएगा कि जनाधार वाला नेता मैं हूं या रामसेवक हैं। -महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी

-------
रामसेवक के इस्तीफे की जानकारी मिली है। टिकट का वितरण पार्टी हाईकमान ने किया है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं होती इसलिए पार्टी का निर्णय अंतिम है। पटेल के आरोपों के बारे में मुझे कुछ भी नहीं कहना है। -हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed