फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ramleela will be performed by the hargovind das's team

अब्दुल्लागंज में पद्मश्री हरगोविंद दास की मंडली करेगी रासलीला

Tue, 09 Feb 2016 07:38 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 09 Feb 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
ramleela will be performed by the hargovind das's team
बड़े हनुमान मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के लिए इन दिनों तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम बड़े स्तर पर होंगे। 11 फरवरी से प्रत्येक दिन दोपहर में रामकथा होगी। कथा श्रीधाम पुष्कर के पीठाधीश्वर रामचंद्राचार्य महाराज करेंगे। शाम को रासलीला होगी। पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हरगोविंद दास महाराज की मौजूदगी में उनकी मंडली के कलाकार मंचन करेंगे। 15 फरवरी को लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन होगा। समापन पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम की सफलता को व्यवस्थाओं में जुटे आनंद मिश्रा, पंकज सक्सेना और पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना ने भी ग्रामीणों के साथ जिम्मेदारी संभाल ली है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ही मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान श्री विग्राह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रासलीला और कथा के लिए मंच भी मंदिर परिसर में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed