{"_id":"616b1f42becf7c75ec5b68ba","slug":"ramleela-badaun-news-bly4631075122","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन, रावण का पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन, रावण का पुतला दहन
विज्ञापन
कादरचौक रामलीला में जलाया गया रावण का पुतला। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कादरचौक कस्बे की डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुरानी रामलीला में शनिवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ जब मंच सूना रहा हो। पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान जिले भर में रामलीला का आयोजन नहीं हुआ। उस दौरान भी कादरचौक में पांच दिन तक रामलीला का मंचन चला था।
कादरचौक में इस वर्ष अयोध्या से आए कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को रामलीला में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी। राम और रावण के बीच युद्ध का रोमांचक मंचन किया गया। राम ने प्रतीकात्मक रूप से रावण का वध किया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया। रविवार को रामलीला में दंगल का आयोजन किया जाएगा। यहां रामलीला में मंचन के बाद प्रसाद वितरण भी की परंपरा है। इस बार प्रसाद वितरण की परंपरा टूट गई। बुजुर्गों का कहना है कि रावण ब्राह्मण कुल में जन्मा था। ऐसे में प्रसाद वितरण किया जाता है।
-
-
रामलीला में हुआ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन
बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रहे राम लीला महोत्सव में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन किया गया। बिहार के मधुवनी से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म का सजीव मंचन किया।
विज्ञापन
मंचन में दिखाया गया कि कंस की जेल में माता देवकी और वासुदेव बंद होंते हैं। माता देवकी के गर्भ से भगवान विष्णु श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लेते हैं। जन्म से पहले भगवान विष्णु माता देवकी और वासुदेव को बताते हैं कि पूर्व जन्म में उन्होंने मेरी भक्ति कर मेरे जैसे पुत्र की प्राप्ति की कामना की थी। श्रीकृष्ण जन्म लेते हैं तो कंस की जेल के दरवाजे खुद ही खुुल जाते हैं। संवाद

कादरचौक में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : BADAUN