फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rama lovingly ate Shabari's leftover berries.

Budaun News: बड़े प्रेम से राम ने खाए शबरी के जूठे बेर

Sat, 11 Oct 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rama lovingly ate Shabari's leftover berries.
दिसौली गंज की रामलीला में शबरी के आश्रम में श्रीराम, लक्ष्मण। संवाद
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में आदर्श रामलीला कमेटी दिसौलीगंज में शुक्रवार की रात रामलीला का प्रभारी मंचन किया गया। इसमें शबरी और राम के मिलन का मंचन किया गया। आश्रम में वृद्ध शबरी उनका बेहद श्रद्धा भाव से सत्कार करती है और उन्हें बेर खिलाती हैं। लेकिन उससे पहले वह खुद चखती है कि ताकि खट्टे बेर राम के पास न पहुंच जाएं।
विज्ञापन

शबरी के अपार प्रेम को दर्शाने वाला यह सीन दर्शकों को बेहद पसंद आया। शबरी के प्रेम को देख दर्शक कभी मुस्कुरा तो कभी भावुक दिखे। इसके साथ ही रामलीला के मंचन में राम- सुग्रीव मित्रता प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और भव्य मंचन किया गया। मंच पर राम की भूमिका रामानंद तिवारी, शबरी की पूरन, सुग्रीव की गिरीश गुप्ता तथा हनुमान की भूमिका शिवनेश राठौर ने निभाई। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय, प्रभावशाली संवादों और भक्ति भाव पूर्ण प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान कलाकारों के संवादों और चौपाइयों ने वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-------
राम-केवट संवाद की लीला का मंचन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में चल रही रामलीला में बहस्पतिवार की रात श्रीराम के वनगमन के दौरान गंगा नदी को पार करने के दृश्य का सजीव मंचन किया गया। नाव को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की पूजा की गई। तीनों ने नाव में बैठकर नदी का भ्रमण किया। मंचन के दौरान पर मेला कमेटी के अध्यक्ष पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रबंधक डॉ प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, जगदीश सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, मुनीश तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, सोवरन सिंह, अजय सक्सेना, जितेंद्र प्रजापति, चौधरी जसवंत सिंह, वीरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आज होगा लंकापति रावण के पुतले का दहन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला छह स्थित मैदान पर हो रही रामलीला में रावण का दहन शनिवार को किया जाएगा। जिसको लेकर यहां तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेला कमेटी के प्रबंधक विनोद पालीवाल एवं मंत्री जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम छह बजे मैदान पर रावण दहन धूमधाम से किया जाएगा। संवाद
-------------
भावपूर्ण माहौल में हुआ राम-केवट संवाद

बिसौली। श्री प्राचीन रामलीला समिति हत्सा की ओर से राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रसंग में भगवान श्रीराम के शृंगवेरपुर आगमन पर निषादराज ने उनका विधिवत स्वागत किया और केवट को बुलाकर प्रभु को गंगा पार कराने का आदेश दिया। मंचन में राम की भूमिका जीतेश मिश्रा, लक्ष्मण की विनायक मिश्रा, सीता की उपलक्ष्य मिश्रा, केवट की गिरीश मिश्रा और निषादराज की भूमिका नीरज पाराशरी ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से निभाई। कलाकारों का सजीव अभिनय और भक्ति से ओतप्रोत मंच सज्जा ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। संवाद
----------
हनुमान ने फूंक डाली लंका

उघैती। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। हनुमान को पकड़कर रावण के दरबार में लाया गया। विभीषण की सलाह पर उनको मारने जा रहे राक्षसों को रोका गया। बाद में उनकी पूंछ में आग लगा दी। बाद में हनुमान ने अपनी जलती पूंछ से पूरी लंका ही जला डाली। इस मौके पर मनोज पालीवाल, मुनीमजी, हरपाल झा, मुनेंद्र राठौर, उमेश चित्तौडि़या, चंद्रपाल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

-------
कृष्ण ने यमुना को कालिया नाग के विष से दिलाई मुक्ति

बिल्सी। रामलीला के मंच पर बृहस्पतिवार की रात कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का मंचन किया। उसे देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मथुरा से आए कलाकारों ने शानदार लीला का मंचन कर लीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान दौरान प्रबंधक विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, संजीव वार्ष्णेय, विवेक राठी, जितेंद्र वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, शेखर सक्सेना, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद

दिसौली गंज की रामलीला में शबरी के आश्रम में श्रीराम, लक्ष्मण। संवाद

दिसौली गंज की रामलीला में शबरी के आश्रम में श्रीराम, लक्ष्मण। संवाद

दिसौली गंज की रामलीला में शबरी के आश्रम में श्रीराम, लक्ष्मण। संवाद

दिसौली गंज की रामलीला में शबरी के आश्रम में श्रीराम, लक्ष्मण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed