फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram shot an arrow, burnt Ravana's effigy

राम ने चलाया तीर, जल उठा रावण का पुतला

Thu, 20 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ram shot an arrow, burnt Ravana's effigy
उझानी के अब्दुल्लागंज गांव में रावण का पुतला दहन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उझानी के अब्दुल्लागंज में चल रही रामलीला में बुधवार शाम राम-रावण के बीच युद्ध देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। राम ने रावण पर वाण चलाया तो रावण का पुतले में अग्नि दहक उठी। इधर, बिल्सी, बिसौली आदि जगहों पर भी रामलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

उझानी। रामलीला मैदान में रावण वध की लीला का मंचन किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने रावण के पुतले का पूजन किया। व्यवस्थाओं में मेलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, आनंद मिश्रा, अभय मिश्रा, अर्जुन सिंह, आलोक सिंह, दिव्यांश मिश्रा, कामेश उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बिसौली। प्राचीन रामलीला के मंच पर खर दूषण वध व जनता रामलीला के मंच पर अंगद रावण संवाद का मनोहारी मंचन हुआ। जनता रामलीला के मंच पर एसडीएम ज्योति शर्मा को कमेटी की ओर से रामचरितमानस के रूप में प्रतीक चिह्न भेंट किया। जगतपाल मिश्रा, ब्रजवासी मिश्रा, मुकेश मिश्रा, सुभाष राजौरिया, अनिल रस्तोगी, श्रीकृष्ण गुप्ता, रामप्रकाश रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। गांव पिंडौल में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मारीच वध और सीता हरण की लीलाओं का मंचन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुनेंद्र शर्मा, मुनीष शर्मा, शैलेष शर्मा मौजूद रहे।

उघैती। गांव खितौरा में भगवान श्री राम की बरात धूमधाम से निकली गई। बरात में शामिल झाकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मेला कमेटी अध्यक्ष दुलीराम पाल, महाराज सिंह, प्रकाश शर्मा, संजय सिंह राणा, नवीन गुप्ता, नितिन आदि मौजूद रहे।

प्राचीन रामलीला मंच पर मंचन करते स्थानीय कलाकार

प्राचीन रामलीला मंच पर मंचन करते स्थानीय कलाकार- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed