{"_id":"68d98d690ef85a7b780b3a55","slug":"ram-barat-procession-was-taken-out-with-great-pomp-the-audience-danced-with-the-artists-badaun-news-c-123-1-sbly1035-147998-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धूमधाम से निकाली रामबरात, कलाकारों संग झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धूमधाम से निकाली रामबरात, कलाकारों संग झूमे दर्शक
विज्ञापन
उझानी राम बरात में शामिल झांकी। संवाद
- फोटो : mathura
उझानी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात रविवार शाम धूमधाम से निकाली गई। खेड़ापति इलाके में झांकियों के पूजन के बाद शुरू बरात में 50 से अधिक झांकियां आकर्षण रहीं। कलाकारों के साथ दर्शक भी झूम उठे।
राम बरात में राम दरबार की झांकी का पूजन विधायक हरीश शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, हर्षवर्धन राजपूत और भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने किया। इसके बाद अपराह्न करीब पांच बजे शुरू राम बरात गौतमपुरी, किलाखेड़ा और साहूकारा मोहल्ले के रास्ते कछला रोड बाजार से घंटाघर चौराहे पर पहुंची। देवी- देवताओं की झांकियां जगमग नजर आईं। वेदमाता विद्यालय के बच्चे भी देवी- देवता के रूप में सजे। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का पूजन किया गया। आस्था से सराबोर दुकानदारों ने काली बने कलाकार के समक्ष नारियल और मिष्ठान का प्रसाद भी अर्पित किया। प्रायोजित कंपनियों की झांकियों और कलाकारों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। बरात में 50 से अधिक झांकियां शामिल हुईं। बैंडबाजों की धुन दर्शक झूमते नजर आए। घंटाघर चौराहे पर जयमाला कार्यक्रम के बाद बरात रात में स्टेशन रोड होकर रामलीला मैदान परिसर में पहुंची। व्यवस्थाओं में मेलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, रतन जिंदल, राजकुमार बंसल, अभिषेक वार्ष्णेय, रानी सिंह पुडीर, पंकज वार्ष्णेय, अवधेश वर्मा, राहुल वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
माता- पिता के बाद भी कायम रखी परंपरा
- राम बरात शुरू होने से पहले राम दरबार के पात्रों को भोजन कराने की परंपरा सालों से चली रही है। अहीरटोला निवासी कौशल यादव और राजन यादव समेत उनके परिवार ने राम दरबार के पात्रों को भोजन कराने से पहले उनका पूजन किया। राजन ने बताया कि इससे पहले उनके पिता अमर सिंह और मां रामबेटी निभाया करती थीं।

उझानी राम बरात में शामिल झांकी। संवाद- फोटो : mathura