फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram Barat procession was taken out with attractive tableaux of gods and goddesses.

Budaun News: देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ निकाली रामबरात

Tue, 14 Oct 2025 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat procession was taken out with attractive tableaux of gods and goddesses.
दातागंज की राम बरात में काली ने दिखाए करतब। संवाद
दातागंज। कस्बे में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इसमें शामिल बैंड-बाजों और ढोल- नगाड़ों ने और आकर्षक बना दिया। कस्बा के विभिन्न मार्गों पर जब श्रीराम बरात निकली तो श्रद्धालुओं ने श्रीराम की आरती उतारी, जगह-जगह पुष्प वर्षा की। सुरक्षा को पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार की रात निकाली गई रामबरात में गणेश, शिव, दुर्गा, शिव समेत विभिन्न देवी देवताओं की बड़ी तादाद में झांकियां शामिल रहीं। इसमें काली अखाड़े भी अपने करतब दिखाते चल रहे थे। इससे पूर्व कांसपुर रोड पर विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने श्रीराम की पूजा-अर्चन कर श्रीराम बरात का शुभारंभ कराया। बरात कांसपुर रोड से मेन बाजार, बुद्ध बाजार, अस्तल, मोहल्ला अरेला, मोहल्ला सड़क, मुख्य चौराहा होती हुई श्याम धर्मशाला पर विसर्जित हुई। इस मौके पर मेला चेयरमैन मोंटी गुप्ता, अनूप गुप्ता, आशू, मोनू सिंह, विनोद अग्रवाल, विजय कुरार सिंह, कल्लू सिंह आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन






मेवली में हुआ भंडारा
उघैती। कस्बा क्षेत्र के गांव मेवली में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नरेश पाल सिंह, प्रमोद कुमार, डॉ. मुनीष कुमार सिंह, बलभद्र सिंह, अमित जौहरी, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह सहित तमाम लोगों ने भंडारे में सेवा की। संवाद

दातागंज की राम बरात में काली ने दिखाए करतब। संवाद

दातागंज की राम बरात में काली ने दिखाए करतब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed