{"_id":"5d5d962b8ebc3e6c2b724c76","slug":"rally-badaun-news-bly3731932158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों ने निकाली तिरंगा रैली, सीडीओ को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों ने निकाली तिरंगा रैली, सीडीओ को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। समस्याओं के निदान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने तिरंगा रैली निकाली और मालवीय आवास पर बैठक की। इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
बुधवार को मालवीय आवास पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेरसिंह यादव ने कहा ग्राम रोजगार सेवक अपना काम ईमानदारी और कमर्ठता से कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों का 2016 से बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। मानदेय न मिलने के कारण ग्राम रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। ग्राम रोजगार सेवकों से मनरेगा के अलावा जो भी कार्य लिया जा रहा है उनको जॉब चार्ट में जोड़ा जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के लिए किया गया ईपीएफ का आदेश अभी तक लागू नही किया गया हैं। इसको भी तत्काल लागू किया जाए।
इसके बाद रोजगार सेवक विकास भवन पहुंचे तथा वहां सीडीओ निशा अनंत को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। इस मौके पर वेदपाल राजपूत, राजकिशोर शाक्य, कल्याण सिंह, पृथ्वीराज सिंह, मनुज मौर्य आदि उपस्थित थे।