फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajveer Singh re-elected as District President of Secondary Teachers Association

माध्यमिक शिक्षक संघ के दोबारा जिलाध्यक्ष चुने गए राजवीर सिंह

Sun, 02 Jan 2022 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rajveer Singh re-elected as District President of Secondary Teachers Association
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किय - फोटो : BADAUN
बदायूं। विज्ञानानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से राजवीर सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष और सूरज मिश्रा को जिला मंत्री के पद पर चुना गया। सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को चुनाव अधिकारी महेश चंद शर्मा की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से राजवीर सिंह को दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया, वहीं सूरज मिश्रा को जिला मंत्री, ललित कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार सक्सेना, दीपक सक्सेना, प्रकाशवीर, राजीव शर्मा और महिला उपाध्यक्ष पद पर रेखा राठौड़ को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने कहा कि सरकार से अकेला शिक्षक नहीं लड़ सकता है। सरकार से केवल संगठन ही लड़ सकते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद रस्तोगी ने नवनियुक्त अध्यापकों को संगठन की महत्ता के बारे में बताया। मंडलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभाशीष देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री राजीव राज, कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद, मीनाक्षी देवी, प्रशांत कुमार गुप्ता, डॉ. योगेश चंद्र त्रिपाठी, राकेश शर्मा, विजय पाल सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed