फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rajasv

राजस्व कर्मी करेंगे नॉन जेडए की भूमि की पैमाइश

Tue, 17 Feb 2015 12:34 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 17 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
 मिल कंपाउंड में राजस्व विभाग के अभिलेखों में नॉन जेडए के रूप में चिह्नित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे के मामले में एडीएम (राजस्व एवं वित्त) ने रिपोर्ट मांगी है। इस क्षेत्र में नॉन जेडए की भूमि की पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के पोल लगे हिस्से की भूमि को कई साल पहले तहसील प्रशासन ने नॉन जेडए में शामिल कर लिया था। ज्यादातर भूमि सरौरा इलाके के रकबा में है। पिछले कुछेक महीनों में नॉन जेडए की भूमि पर तेजी से कब्जे किए गए। मामला तहसील प्रशासन तक पहुंचा तो राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में विभागीय टीम ने एक स्थान पर बाउंड्री का काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि कब्जे करने वालों में दो-तीन लोगों ने बैनामा भी करा लिए थे। बैनामों की विश्वसीयता पर सवाल उठने लगे हैं। राजस्व निरीक्षक जुगेंद्र की मानें तो तीन दिन पहले एडीएम ने पूरे प्रकरण में सबंधित अफसरों से बात की और इसकी रिपोर्ट मांगी है। राजस्व विभाग नॉन जेडए की भूमि के अभिलेखों में खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जानकारी में आया है, जो काफी गंभीर है। रिपोर्ट तलब की है। अध्ययन करने के बाद उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed