फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajasthan police raid in Kadarchowk area, search for three thugs

Budaun News: कादरचौक इलाके में राजस्थान पुलिस का छापा, तीन ठगों की तलाश

Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan police raid in Kadarchowk area, search for three thugs
कादरचौक। राजस्थान की जयपुर पुलिस ने शनिवार को कादरचौक इलाके में छापा मारा। वहां 75 लाख की ठगी के मामले में भदसिया का बाबुद्दीन पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं। ये भदसिया निवासी रहमान, भमुईया निवासी स्वाले नवी और रमजानपुर निवासी महमूद हुसैन हैं। इनकी तलाश में ही राजस्थान पुलिस आई थी।
विज्ञापन

जयपुर के मनोहरपुर थाने से आए एसआई भजनलाल ने बताया कि चारों ठगों ने जयपुर के चार लोगों से 75 लाख रुपये की ठगी की है। ये लोग ऑनलाइन सामान दिखाते हैं। जब लोग खरीदने की इच्छा जताते हैं तो आरोपी एक लिंक भेजकर उस पर ऑनलाइन भुगतान करने को कहते हैं। जैसे ही ऑनलाइन भुगतान होता है, आरोपी अपना मोबाइल बंद कर लेते हैं। बाबुद्दीन के पकड़े जाने के बाद उनकी टीम रहमान, स्वाले नवी और महमूद हुसैन की तलाश में कादरचौक थाने पहुंची, लेकिन ने हाथ नहीं आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed