फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain is near, drains are not cleaned, now we will have to deal with waterlogging

Budaun News: बारिश करीब, साफ नहीं हुए नाले, अब जलभराव से जूझना होगा

Thu, 27 Jun 2024 04:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Rain is near, drains are not cleaned, now we will have to deal with waterlogging
वन ​विभाग रोड पर सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। नगर पालिका परिषद का खुद के कर्मचारियों से तली झाड़ नाला सफाई कराने का भराेसा शहरवासियों पर भारी पड़ने वाला है। अभी आधे से अधिक नाले ऐसे हैं जो चोक हैं। उनकी सफाई सही से नहीं हो सकी है। अब मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब शहरवासियों को पूरी बरसात जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। हालांकि पालिका अब भी नालों की सफाई तेजी से कराने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, ऐसे में लोग इस बार ज्यादा बारिश होने का अंदाजा लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी मानसून आने से पहले सभी पालिका, पंचायतों के ईओ को निर्देश दिए कि वह समय से नाला सफाई का काम पूरा करा लें, साथ ही 30 जून तक नाला सफाई का काम पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र देने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को जलभराव जैसी समस्या से न जूझना हो।
विज्ञापन

शहर में बीते दो दिन हुई बारिश ने पालिका प्रशासन की पोल को खोल दिया है। हालात ये है कि शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक में जलभराव हो गया था। अगर शहर के सभी नालों की सफाई समय से हो गई होती तो शहर वासियों को जलभराव से जूझना नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी हो सकती है बारिश
जिले में सोमवार और मंगलवार को बारिश हुई थी। बुधवार को बूंदाबांदी ही हुई। हालांकि बादल दिनभर छाए रहे। मौसम में उमस रही। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 32.0 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, आने वाले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी भी दर्ज की जाएगी।

धान को होगा फायदा
जिले में हो रही बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसानों के लिए भी यह बारिश अमृत के सामान रही। बादल छाने और बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं किसानों की अब फसल नहीं सूखेगी। इस बारिश का सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को मिला है, किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है। साथ ही गन्ना, सब्जी, पालेज, आदि को भी लाभदायक है।

कब्जाधारकों को जारी किया जा रहा नोटिस
शहर में जिन दुकानदारों ने नालों पर कब्जा कर लिया है। उनको नोटिस जारी किया जा रहा हैं ताकि वह नालाें से अपना कब्जा हटा लें। इससे नालों की ढंग से सफाई हो सके। अगर दुकानदार खुद कब्जा नहीं हटाते हैं तो पालिका प्रशासन कार्रवाई करेगा। कब्जा जेसीबी से हटाया जाएगा, जिसका शुल्क भी दुकानदार से ही वसूला जाएगा।



शहर में तेजी से नाला सफाई कराई जा रही है। प्री मानसून से चोक नालों की स्थिति का पता लग गया है। कर्मचारियों को लगाकर तेजी से काम कराया जा रहा है। जिससे शहर के सभी नालों की सफाई हो सके। कई जगहाें पर पहले से ही पानी भरता था, वहां पर अब सामान्य स्थिति हो गई है। - अरुण कुमार, ईओ, सिटी मजिस्ट्रेट

वन विभाग रोड पर सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

वन विभाग रोड पर सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

वन विभाग रोड पर सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

वन विभाग रोड पर सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

वन विभाग रोड पर सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

वन विभाग रोड पर सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed