फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rain in badaun, farmers in tension

बेमौसम हुई बारिश, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

Mon, 02 Mar 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
rain in badaun, farmers in tension
बदायूं। शनिवार रात हुई बेमौसम बारिश होने से किसानों की फसल को खासा नुकसान हुआ। खेतों में पानी भरने से आलू की फसल खराब होने का डर है। हालांकि रविवार सुबह से मौसम साफ है, और तेज धूप निकली है। इससे किसानों ने राहत महसूस की
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से आसमान पूरी तरह साफ था। दिनभर धूप खिली रही। मगर शाम होते-होते अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। देर शाम अचानक आसमान पर बादल छा गए और फिर तेज हवा के साथ बारिश हुई। बेमौसम बारिश से आलू, सरसों आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। शनिवार सारी रात किसान मौसम ठीक होने की दुआ करते रहे। क्योंकि अभी अधिकांश खेतों मेें आलू खोदने के तैयार है, तो कुछ जगहों पर खुदाई चल भी रही है। बारिश का पानी भरने से आलू की तैयार फसल खराब हो सकती है। वहीं सरसों की फसल अधिकांश जगहों पर कट कर खेतों में सुखाने के लिए पड़ी हुई थी, जो बारिश में भीग गई। अब उसे सूखने में दो से तीन दिन लगेंगे। रविवार सुबह धूप खिलने से किसानों की चिंता कुछ कम हुई।
विज्ञापन

क्या बोले किसान
बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर को तोड़ने का काम किया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश की वजह से खेत में कटने के लिए तैयार खड़ी सरसों की फसल झुक गई हैं। ऐसे अब उसे कटाने में दिक्कत होगी। साथ ही दाना भी कम निकलेगा। - श्रीकृष्ण, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल को लेकर किसान पहले से ही परेशान है। ऊपर से इस बारिश ने परेशानी में बढ़ोत्तरी कर दी है। अगर तीन-चार दिन आसमान खुला रहा, तो किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। अन्यथा किसान बर्वाद हो जाएगा। - रामस्वरुप, किसान

बारिश की वजह से कुछ जगहों पर हल्की फसल प्रभावित हुई है। क्योंकि इस बारिश से आलू और सरसों की फसल को थोड़ा नुकसान है। बाकी गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। क्योंकि अभी गेहूं की फसल में किसान पानी लगा रहे थे। अब उन्हें नहीं लगाना होगा। - विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed