{"_id":"68bf34ebe434dde42a0b8439","slug":"rain-has-damaged-the-roads-of-the-city-making-it-difficult-to-walk-due-to-potholes-and-waterlogging-badaun-news-c-123-1-sbly1001-146486-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश ने उधेड़ डालीं शहर की सड़कें, गड्ढों और जलभराव में चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश ने उधेड़ डालीं शहर की सड़कें, गड्ढों और जलभराव में चलना दूभर
विज्ञापन
बदायूं का रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
बदायूं। शहर की सड़कें बरसात में जर्जर होकर आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गईं हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और जलभराव ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि पैदल चलना तो दूर, दोपहिया व चार पहिया वाहनों से निकलना भी खतरे से खाली नहीं है।
कचहरी रोड, दातागंज रोड और बरेली मार्ग पर हालात सबसे अधिक खराब हैं। यहां बारिश का पानी घंटों जमा रहता है, जिससे सड़कें कीचड़ और दलदल में बदल जाती हैं। इन मार्गों से होकर रोज़ाना हजारों लोग दफ्तर, बाज़ार और स्कूलों के लिए गुजरते हैं।
रोज़ाना आवागमन करने वाले लोगों के लिए यह अब गंभीर समस्या बन चुकी है। शिवपुरम निवासी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि टूटे हुए मार्ग पर इतना पानी भर जाता है कि उन्हें रोज़ दफ्तर पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। जवाहरपुरी निवासी नरेशपाल सिंह ने कहा कि गड्ढों में पानी भरने से सड़क पर गड्ढा है या समतल ज़मीन, इसका पता नहीं चलता। रात के समय अंधेरे में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
बरसात थमने के बाद भी घंटों जमा रहता है पानी
बारिश से बिगड़े हालात का सबसे ज्यादा असर महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ा है। बच्चे स्कूल जाने के लिए कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार वाहन फिसलने से लोग घायल भी हो जाते हैं। बरसात थम जाने के बाद भी पानी घंटों तक जमा रहता है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ने लगा है।
नगर पालिका का दावा, 15वें वित्त आयोग से होंगे सुधार
लोगों की शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारियों ने शहर की जर्जर सड़कों का चिह्नांकन कर कार्य योजना बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी है। पालिका का दावा है कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि से सड़कों का पेचवर्क कराया जाएगा। जल्द ही काम शुरू कराकर लोगों को राहत दी जाएगी।
इन मार्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब
परशुराम चौक से महाराणा प्रताप चौक तक का मार्ग, परशुराम चौक से नगर पालिका जाने वाली सड़क, भामाशाह चौक से बदायूं क्लब होते हुए रोडवेज बस स्टैंड मार्ग, डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से वन विभाग व पुलिस लाइन तक जाने वाली सड़क, परशुराम चौक से गोपी चौक तक का मार्ग, टिकटगंज मार्ग, शहबाजपुर मार्ग आदि सड़कें जर्जर हो चुकी हैं।
जनता में नाराजगी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल
लगातार बारिश के साथ ही सड़कों की दुर्दशा ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बरसों से करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें बरसात आते ही बह जाती हैं। दातागंज रोड के दुकानदारों का कहना है कि कीचड़ और गड्ढों के कारण उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है, ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतराते हैं। शहरवासियों का कहना है कि बरसात खत्म होने के बाद तुरंत सड़कों की मरम्मत न कराई गई तो आने वाले महीनों में हालात और बदतर हो जाएंगे।
15वें वित्त आयोग से सड़कों के पेचवर्क का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। खराब हुई सड़कों को जल्द सही किया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कत न हो।- विनय कुमार मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बदायूं