{"_id":"668c8ab03883818fde044404","slug":"rain-exposed-railway-road-uprooted-within-a-month-badaun-news-c-123-1-sbly1035-121914-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश ने खोली पोल... महीने भर में ही उखड़ गई रेलवे की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश ने खोली पोल... महीने भर में ही उखड़ गई रेलवे की सड़क
Tue, 09 Jul 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
उझानी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने गड्ढे में भरा पानी। संवाद
उझानी। अमृत भारत योजना के तहत पूरे स्टेशन परिसर के कायाकल्प के दौरान मुख्य द्वार के पास बनी सड़क महीने भर तक नहीं चल पाई। तीन-चार दिन पहले बारिश ने रफ्तार पकड़ी तो बजरी और कोलतार का मिश्रण जवाब दे गया। मालगोदाम पर अनाज लदे वाहनों का आवागमन बढ़ने पर गहरा गड्ढा हो गया, जिससे हादसा होने का अंदेशा है।
रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम पिछले साल से शुरू हुआ था। करीब 4.65 करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफार्म के उच्चीकरण के साथ परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए जरूरी निर्माण कार्य भी हुए थे। इसी के तहत मुख्य द्वार के सामने महीने भर पहले करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क का भी निर्माण कार्य किया गया। ताकि नये लुक में नजर आ रहे स्टेशन परिसर के सामने की सड़क भी बेहतरीन दिखाई दे।
बारिश ने मुख्य द्वार के सामने सड़क को चपेट में लिया तो तीन-चार दिन के अंदर ही गहरा गड्ढा हो गया है। सोमवार दोपहर भी इस गड्ढे में पानी भरा दिखा। ऐसे में चालकों की परेशानी बढ़ गई है। रैक प्वाइंट पर मक्का अनलोड कराके लौटे ट्रक चालक इंतजार हुसैन ने बताया कि गड्ढा मोड़ पर हुआ है। अनाज लदे ट्रक का पहिया गड्ढे में जाने पर हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में यह भी हुआ है काम
- पिछले साल अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प के जो काम कराए गए हैं, उनमें पुराना गेट बंद कर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार, बांउड्री, परिसर की बाहरी दीवारों को नया लुक देकर उन पर टाइल्स, स्टील की बेंच बनवाई गईं थीं। स्टील के प्याऊ, अत्याधुनिक शौचालय, पुरानी टिकट खिड़की बंद कराके दूसरी तरफ नये परिसर में आरक्षित और सामान्य टिकटों की खिड़की, नया विश्राम गृह और लाइटिंग आदि की भी व्यवस्था कराई गई थी।
-- -- -- -- -- -- --
- रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर सड़क टूटने के बाद गहरा गड्ढा हो गया है। खासकर बारिश की वजह से ऐसा हुआ है, फिर भी उन्होंने ठेकेदार को स्थिति से अवगत करा दिया है। ठेकेदार बारिश थमने के बाद इसकी मरम्मत कराएंगे।- केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक, उझानी स्टेशन