फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain brought relief but waterlogging increased problems

Budaun News: बारिश से राहत पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 17 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief but waterlogging increased problems
बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर जाता साइकिल सवार। संवाद
बदायूं। जिले में कई स्थानों पर सुबह तो कही शाम को बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। किसान भी खेतों में पानी भरने से गदगद दिखे।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज धूप होने की वजह से लोग गर्मी से बेहाल दिखे, लेकिन शाम करीब पांच बजे फिर बादल उमड़े और बारिश होने लगी। इससे जलभराव हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे जिले के कस्बा सैदुपर, वजीरगंज, बिसौली, इस्लामनगर समेत अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान नजर आए। शाम को बारिश ने गर्मी से राहत दी। धान की रोपाई का काम भी तेजी से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, शहर में बारिश होने की वजह से बस अड्डा, भामाशाह चौक, बजरंग नगर कॉलोनी में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को निकलने में परेशानी हुई। इसी तरह बिसौली के दबतोरी मार्ग स्थित बाईजी मंदिर के आसपास जलभराव के कारण दिक्कत आई।

बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर जाता साइकिल सवार। संवाद

बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर जाता साइकिल सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed