फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rain

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन सड़कें बन गईं तालाब

Tue, 10 Aug 2021 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
rain
मामूली बारिश के बाद गांधीग्राउंड के पास हुआ जल भराव।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पिछले कई दिनों से शहर में बारिश के आसार बने हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। धूप निकलने से गर्मी और उमस लगातार बढ़ती जा रही थी। सोमवार दोपहर एक बजे आसमान पर काले बादल छाए और कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई। तकरीबन एक घंटे हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन शहर के मुख्य रास्तों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन से बारिश हो रही है, लेकिन शहर में सूखा पड़ा हुआ था। यहां लगातार धूप निकल रही है। गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। सोमवार दोपहर अचानक आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, लगभग डेढ़ घंटे हुई बारिश से शहर के नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए। इनका पानी सड़कों पर भर गया। ऐसे में शहर की जर्जर सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। अंडरग्राउंड केबल के फाल्ट से करंट का खतरा बना रहा। शाम के समय कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

बिल्सी में हुई झमाझम बरसात, गर्मी से राहत
बिल्सी। पिछले दो दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात से लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। नगर पालिका कार्यालय के सामने, मोहल्ला संख्या आठ व बिजली उपकेंद्र रोड पर चोक पड़े नालों में बरसात का पानी का उचित निकास न होने के कारण घर व दुकानों में घुसने लगा है। साथ ही कई घंटों तक सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि पालिका द्वारा नालों की उचित सफाई नहीं कराने के कारण वह गंदगी से चोक पड़े हैं। मामूली बरसात होने पर पानी लोगों के घर एवं दुकानों में भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed