फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rain at Badaun

बदला मौसम का मिजाजः गरज के साथ जमकर हुई बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
rain at Badaun
बदायूं। शुक्रवार देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और मुख्यालय समेत जिले के कई स्थानों पर गरज के साथ जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे गेहूं समेत दूसरी फसलों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे के बाद से आसमान में बादल छाने लगे थे। पछुवा हवाओं के बीच तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज हुई। शनिवार रात साढ़े आठ बजे से बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में देखते ही देखते नाले-नालियां लबालब हो गईं। जिससे गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर आ गया। जिले में अन्य स्थानों पर भी तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि होने की खबर है। दहगवां, कादरचौक, अलापुर, उझानी समेत कई स्थानों पर करीब दो घंटे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम के जानकारों का मानना है कि अगले दो से तीन दिन तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। इसके साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका भी है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
बारिश के साथ ओलावृष्टि से मटर, जौ, चना, सरसों आदि फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर किसान परेशान हैं। जिले में गेहूं, मटर और सरसों की फसलें बहुतायत में होती हैं। हालांकि, गन्ने की फसल को बारिश से लाभ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर भरा पानी, लोग हुए परेशान
करीब एक घंटे जमकर हुई बारिश ने शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। इलाहबाद बैंक मार्केट, गांधी ग्राउंड रोड, जोगीपुरा, पटियाली सराय, शहवाजपुर आदि इलाकों की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खेतों में सरसों कटने को खड़ी है जबकि आलू खुदने के लिए तैयार है। ऐसे में इनके किसानों को इस बारिश से नुकसान है जबकि गेहूं को फायदा है। कुछ जगहों पर गेहूं की बालियां निकल आई हैं, जिनको इस बारिश से नुकसान हो सकता है।
- विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed