फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway station ' stand ' The gate will be closed on

रेलवे स्टेशन पर ‘स्टैंड’ की तरफ गेट होगा बंद

Wed, 08 Apr 2015 11:43 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 08 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाई रोड बदायूं पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के डीआरएम चंद्रमोहन
विज्ञापन
जिंदल ने स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही अधूरे काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशन परिसर में स्टैंड की तरफ से अंदर जाने वाले गेट को बंद किए जाने की बात भी कहीं। कहा, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाना प्राथमिकता में शामिल है।
मथुरा से इंस्पेक्शन कर बरेली लौट रहे डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने रेलवे टेक्निकल टीम के साथ रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों का जायजा लिया। बदायूं आने से पहले उन्होंने उझानी स्टेशन को भी देखा। यहां अधूरे काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बदायूं स्टेशन पहुंचे डीआरएम जिंदल ने पूरे स्टेशन की प्रगति देखी। सबसे ज्यादा फोकस उनका यात्री सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर रहा। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन परिसर में बने साइकिल स्टैंड से स्टेशन में जाने वाले रास्ते को बंद करने की बात भी कहीं। इसके अलावा स्वच्छता, पेयजल, पंखा, लाइट, उद्घोषण इत्यादि को भी देखते हुए दुरस्त कराने के लिए कहा। साथ में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
000
फिर अप्रैल में ट्रेन दौड़ाने का दावा कर गए डीआरएम
बदायूं। स्टेशन पर निरीक्षण करने के दौरान एनई रेलवे के डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने एक बार फिर अप्रैल में ट्रेन दौड़ाने का दावा किया। कहा, रामगंगा प्वाइंट पर जो समस्या थी वह सुलझ गई है, लिहाजा इसी हफ्ते से एनआर द्वारा इंटरलॉकिंग का काम हो जाएगा। इसके बाद सीआरएस इंस्पेक्शन होगा। पत्रकारों से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि यह सब अप्रैल में ही होना संभव है। लिहाजा इसी माह ट्रेन दौड़ना भी तय माना जा रहा है। वहीं मौजूद रही पब्लिक ने भी कई सवाल किए। जिसका रेल अधिकारी संतुष्टीभरा जवाब देने में असफल रहे। रेल अधिकारियों की ओर से एक के बाद एक किए गए दावों से मुसाफिरों के अंदर रोष नजर आया। 000
आरपीएफ थाने के पास बनेगा ‘पे एंड यूज’ शौचालय
बदायूं। निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा फोकस शौचालय पर रहा। इससे पूर्व के निरीक्षण में भी शौचालय के बिंदु पर चर्चा की गई थी। बुधवार को पहुंचे डीआरएम जिंदल ने कहा कि शौचालय की पुरानी व्यवस्था को खत्म करने का विचार है। इसकी जगह यात्रियों को साफ-सुथरा और स्टेशन पर ही शौचालय सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि पे एंड यूज शौचालय आरपीएफ थाने के पास बनाए जाने का विचार है। इंजीनियर्स को भी बताया जा चुका है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
000
स्टाफ की वापसी शुरू
बदायूं। आमान परिवर्तन के दौरान जो रेल स्टाफ अन्य स्टेशनों पर अस्थाई तौर पर शिफ्ट किया गया था। उनकी भी वापसी होने लगी है। सूत्रों ने बताया कि स्टाफ वापस आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed