फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway gateman dies in Road Accident in Budaun

Budaun News: परिजन रातभर करते रहे कॉल, नहीं रिसीव हुआ फोन, सुबह इस हाल में मिला गेटमैन का शव

Tue, 06 Feb 2024 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 05:01 PM IST
सार

बरेली के आंवला निवासी सुरेंद्र कुमार झा सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गेटमैन के पद पर तैनात हुए थे। उनकी पोस्टिंग सिसरका रेलवे फाटक पर थी। सोमवार रात घर जाते समय उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Railway gateman dies in Road Accident in Budaun
गेटमैन सुरेंद्र कुमार झा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बिसौली-आसफपुर रोड पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 68 वर्षीय गेटमैन सुरेंद्र कुमार झा की मौत हो गई। वह सिसरका रेलवे फाटक पर तैनात थे। सोमवार रात घर जाते समय उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुबह उनका शव खाई में पड़ा मिला। वहीं नजदीक में उनकी बाइक पड़ी मिली।

विज्ञापन


गेटमैन सुरेंद्र कुमार झा मूलरूप से बरेली के आंवला कस्बे के मोहल्ला खेड़ा नई बस्ती के रहने वाले थे। वह सेना से सेवानिवृत्त फौजी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह गेटमैन के पद पर तैनात हुए थे। इस समय उनकी पोस्टिंग सिसरका रेलवे फाटक पर थी। वह 24 घंटे ड्यूटी करते थे और उसके बाद ड्यूटी बदलने पर अपने घर जाते थे। सोमवार रात वह अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक पर अपने घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


परिजन रातभर करते रहे कॉल 
बाइक पर पीछे लकड़ियां बंधी हुईं थीं। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक बिसौली-आसफपुर रोड पर पहुंची थी। तभी आसफपुर से एक किलोमीटर आगे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत खाई में जा गिरे और उनकी वहीं पर मौत हो गई। उनके परिवार वाले रातभर कॉल करते रहे, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भी परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर कॉल की। तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल रिसीव की और उनके हादसे के बारे में जानकारी दी। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले और थाना पुलिस पहुंच गई। उसके बाद गेटमैन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। उनके कोई बेटा नहीं है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत से पत्नी धनदेवी का बुरा हाल है। परिवार वाले मंगलवार दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद उनका शव अपने घर आंवला ले गए। उन्होंने पुलिस को अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed