{"_id":"622cf276758ab9036b7abaa6","slug":"railway-badaun-news-bly4781270171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के चलते 16 को प्रभावित रहेंगी तीन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के चलते 16 को प्रभावित रहेंगी तीन ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कासगंज-बरेली रेल रूट पर समपार की मरम्मत के चलते कासगंज सिटी-सोरो सूकर क्षेत्र रेल खंड पर रेलवे 16 मार्च को ब्लॉक लेगा। इस दौरान रेल खंड में आने वाले समपार संख्या 307/सी पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण का काम किया जाएगा। इसके चलते तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से शनिवार को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। पीआरओ राजेंद्र सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में ट्रेनों के संबंध में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि काशीपुर से 16 मार्च को कासगंज जाने वाले 05335 काशीपुर-कासगंज अनारक्षित विशेष ट्रेन कासगंज के स्थान पर सोरों सूकर क्षेत्र तक ही जाएगी। कासगंज से काशीपुर जाने वाली 05336 कासगंज-काशीपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन भी सोरों सूकर क्षेत्र से चलाई जाएगी। लालकुआं से चलने वाली 05370 लालकुआं-कासगंज अनारक्षित विशेष ट्रेन को लालकुआं से 65 मिनट देरी से चलाया जाएगा। संवाद