{"_id":"61312df48ebc3e7a1211f7cb","slug":"railway-badaun-news-bly4583441137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई स्पेशल ट्रेनों के रात में कम होंगे स्टॉपेज, दिन में हॉल्ट पर ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई स्पेशल ट्रेनों के रात में कम होंगे स्टॉपेज, दिन में हॉल्ट पर ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। लालकुआं, बरेली और कासगंज के बीच छह सितंबर से शुरू होने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के ठहराव रात्रिकालीन सफर के दौरान कम रहेंगे। शाम को चलकर जो ट्रेन देर रात में अपने गंतव्य पर पहुंचेगी, वह रास्ते में किसी भी हॉल्ट पर नहीं रुकेगी। जबकि दिन में चलने वाली ट्रेनों का हॉल्ट समेत हर स्टेशन पर ठहराव होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के वरिष्ठ प्रबंधक (कोचिंग) पीके अस्थाना के आदेश से जारी समय सारणी के अनुसार लालकुंआ से स्पेशल ट्रेन संख्या- 5370 छह सितंबर को पूर्वाह्न में 11 बजे चलकर शाम चार बजकर 30 मिनट पर कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। लालकुआं के बाद पंतनगर, किच्छा, बहेड़ी, रिछा रोड, देवरनियां, आटामांडा, भोजीपुरा, दोहना, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, रामगंगा, बमियाना, मकरंदपुर, करतौली, घटपुरी, मल्लननगर, बदायूं, शेखूपुर, उझानी, वितरोई, कछला हॉल्ट, कछला ब्रिज, मानपुर नगरिया, सोरों, गंगानगर, कासगंज सिटी और कासगंज जंक्शन पर रुकेगी। सात सितंबर को कासगंज से सुबह छह बजकर 10 मिनट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या- 5369 का भी इन सभी स्टेशन पर स्टॉपेज होगा।
वहीं कासगंज से शाम पांच बजकर 40 मिनट पर चलने वाली ट्रेन संख्या- 5381 का कासगंज, सोरों, मानपुर नगरिया, कछला ब्रिज, वितरोई, उझानी, बदायूं, घटपुरी, मकरंदपुर, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा और लालकुआं के अलावा रास्ते में कोई और स्टॉपेज नहीं है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन संख्या-5382 लालकुआं से शाम सात बजकर 45 मिनट पर चलकर रात में 12 बजकर 15 मिनट पर कासगंज जंक्शन पर पहुंचेगी लेकिन इसके स्टॉपेज भी ट्रेन संख्या- 5381 की तरह ही रहेंगे। छह सितंबर को कासगंज से बरेली सिटी स्टेशन को रात में नौ बजकर 40 मिनट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 5397 का स्टॉपेज कासगंज के अलावा सोरों, कछला ब्रिज, उझानी, बदायूं, मकरंदपुर, बरेली जंक्शन और बरेली सिटी पर होगा। बरेली सिटी से कासगंज जंक्शन के लिए सात सितंबर से सुबह में सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाली ट्रेन संख्या- 5398 का प्रमुख स्टेशनों के अलावा रामगंगा, बमियाना, करतौली, घटपुरी, मल्लननगर, शेखूपुर, वितरोई, कछला हॉल्ट, मानपुर नगरिया, गंगानगर और कासगंज सिटी पर भी ठहराव तय किया गया है। बता दें कि बरेली-कासगंज रेलवे रूट पर रामनगर-बांद्रा, आगरा फोर्ट और जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पहले से ही संचालित हैं।
रात के समय स्पेशल ट्रेनों का हॉल्ट समेत छोटे स्टेशनों पर ठहराव इसलिए कम रहेगा कि वहां से सवारियां खासकर रात में नहीं निकलती हैं। दिन में चलने वाली नई ट्रेनों का हर स्टेशन और हॉल्ट पर स्टॉपेज तय है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारणी भी मिल चुकी है। - विपिन कुमार, स्टेशन मास्टर