फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway

पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Railway
टनकपुर टू दिल्ली एक्सप्रेव के एससी कक्ष के बाहर लगा सीसी टीवी कैमरा। संवाद - फोटो : BADAUN
दबतोरी (बदायूं) । ट्रेनों में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए उत्तर रेलवे ने ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में बरेली चंदौसी रूट पर जाने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोचों के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

अममून ट्रेनों में लूटपाट, चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़, पॉकेटमारी जैसी घटनाएं होती रहती हैं। कुछ लोग इसकी रिपोर्ट लिखवाते हैं पर बाकी पुलिस या जीआरपी को घटना से अवगत भी नहीं कराते। इन घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरू कर दिए हैं। ताकि ऐसी कोई घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधी की पहचान कराई जा सके। फिलहाल कुछ ट्रेनों के एसी कोचों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनमें ही पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इसमें मुख्य तौर पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस में एसी कोचों के अंदर और गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इनके लगने से यात्रियों को काफी सुरक्षा मिलेगी। उम्मीद है कि ट्रेन में होने वाली घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिस्ठी उर्फ शीला राय, नूरपुर पिनौनी
एसी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रेल मंत्रालय से मांग करेंगे कि हर ट्रेन के कोचों में इसी तरह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिससे सभी रेल यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता हो सके।
- हसमुख मौर्या, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, आसफपुर
सीसीटीवी कैमरे लगने से उम्मीद है कि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। यह एक अच्छा कदम है।
-विनदर कौर, बिसौली
एसी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अच्छा कदम है। मांग है कि ट्रेन के जनरल कोचों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

-इशरत खान, पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर
रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे के अधिकारी सदैव तत्पर है। उसी के मद्देनजर पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोचों में अंदर और बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आगे भी अन्य ट्रेनों में कैमरे लगाए जाएंगे।
- सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed