{"_id":"5e08948e8ebc3e87b57f45e0","slug":"railway-badaun-news-bly3898697200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन का पहिया जाम होने से उठी चिंगारी देख यात्रियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन का पहिया जाम होने से उठी चिंगारी देख यात्रियों में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कासगंज से बरेली सिटी तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब छतुइया फाटक के पास उसकी एक बोगी के पहिये से चिंगारी के साथ धुआं उठने लगा। यात्रियों के शोर मचाने पर गार्ड ने चालक को जानकारी दी लेकिन तब तक ट्रेन उझानी स्टेशन पर पहुंच गई। चालक और गार्ड ने खुद ही कोशिश पर पहिया को ठीक कर लिया। इसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटा तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। बरेली-कासगंज पैसेंजर भी आधा घंटा से ज्यादा लेट हो गई।
पैसेंजर ट्रेन संख्या- 55355 की पीछे से चौथी बोगी के पहिये के जाम होने से चिंगारी और धुआं निकलने का मामला रविवार दोपहर करीब दो बजे का है। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर उझानी स्टेशन पर पहुंची तो उसके चालक ने स्टेशन मास्टर विपिन कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया। स्टेशन मास्टर ने मेसेज इज्जतनगर डिवीजन को भी दे दिया। बताते हैं कि ट्रेन की बोगी का पहिया बितरोई और उझानी स्टेशन के बीच कहां पर जाम हुआ, यह तो गार्ड को भी नहीं पता लग पाया लेकिन छतुइया क्रॉसिंग के पास उसी बोगी में सवार यात्रियों ने धुआं उठता देखा तो सभी सहम गए। यात्रियों में बदायूं निवासी हरीओम ने बताया कि यात्रियों के शोर मचाने पर पीछे से गार्ड ने भी झांका लेकिन तब तक ट्रेन उझानी स्टेशन पर पहुंच गई।
चालक और गार्ड ने यात्रियों से बात करने के बाद पहिया देखा तो वह जाम था। चिंगारी उठने से उसके एक्सल के पास की ग्रीस भी जल गया था। इसके चलते बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन को बदायूं स्टेशन पर ही रोक लिया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि चालक और गार्ड ने ही कोशिश करके पहिया ठीक कर लिया। करीब 25 मिनट बाद ट्रेन को बरेली के लिए रवाना किया गया। बताते हैं कि अगर यात्रियों द्वारा शोर नहीं मचाया जाता तो गार्ड को पहिया में उठीं चिगारी की भनक भी नहीं लग पाती। इससे संबंधित बोगी में आग भी लग सकती थी लेकिन यात्रियों समेत गार्ड की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया।