{"_id":"5d1fa8198ebc3e3cbc69999b","slug":"railway-badaun-news-bly3674772190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, 15 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, 15 पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार को सघन चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर पंद्रह लोग पकड़े गए। इनमें तीन महिला कोच में जबकि चार पायदान पर बैठकर सफर कर रहे थे, जबकि आठ लोग स्टेशन पर बगैर टिकिट घूमते हुए पाए गए। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के निर्देशन में शुक्रवार दोपहर चेकिंग अभियान चला। इसकी शुरुआत रेलवे स्टेशन से की गई। एक-एक व्यक्ति तथा उनके टिकट चेक किए गए। आठ लोग बगैर टिकट लिए स्टेशन पर घूम रहे थे। इनमें जवाहरपुरी निवासी सागर, दातागंज निवासी नसीम, सिविल लाइंस निवासी राधेश्याम, मझिया निवासी रामबाबू, सोरों के केहड़ी निवासी राहुल, बरेली निवासी शिवकुमार, जवाहरपुरी निवासी राहुल राठौर और नगला शर्की निवासी अमर सिंह पकड़े गए। इनके अलावा कादरचौक निवासी सरताज, मुनिताज, जफर, अब्दुल ट्रेन में पायदान पर सफर करते पकड़े गए। नगला शर्की निवासी कल्यान सिंह, कबूलपुरा निवासी मंजर अली और बरेली निवासी गौतम कश्यप ट्रेन के महिला कोच में सफर करते धरे गए। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। उन्हें 13 जून को रेलवे कोर्ट बरेली में पेश होकर जुुर्माना भरने को कहा गया है।
प्लेट फार्म नंबर दो जल्द ऊंचा करें: डीआरएम
बदायूं। डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बदायूं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उस दौरान बरेली से बदायूं जाने के लिए तमाम यात्री प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े थे। प्लेट फार्म नंबर दो काफी नीचा देखकर उन्होंने जल्द से जल्द उसे ऊंचा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यात्रियों से पूछताछ की। उनसे ट्रेन में सफर के दौरान होने वाली परेशानियां पूंछी। इसके अलावा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, रेलवे आवासी कॉलोनी, टिकट घर और स्टेशन पर उपलब्ध जन सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। डीआरएम करीब आधा घंटा रुके उसके बाद कासगंज को रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण खुन्नू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/द्वितीय एके सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सीएल साह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू , वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सवारी एवं माल डिब्बा नवीन कुमार सिंह, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष सिंह समेत मंडल के अधिकारी, सुपरवाइजर और कर्मचारी मौजूद रहे।