{"_id":"689cf02a09e37875500fd19c","slug":"raid-in-search-of-the-killer-of-the-inspectors-mother-four-suspects-picked-up-badaun-news-c-123-1-bdn1011-145062-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दरोगा की मां के हत्यारोपी की तलाश में दबिश, चार संदिग्ध उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दरोगा की मां के हत्यारोपी की तलाश में दबिश, चार संदिग्ध उठाए
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव मौसमपुर में सोमवार रात दरोगा की मां की हुई हत्या के मामले में पुलिस नामजद अभियुक्त को तलाशने में जुटी हुई है। एसएसपी ने एसओजी समेत चार टीम लगाई हैं। पुलिस रातभर अभियुक्त को पकड़ने के लिए उसके संभावित स्थानों पर दबिश देती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। पुलिस ने गांव से चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है।
मौसमपुर गांव निवासी मनवीर सिंह यादव हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं। उनकी मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65 वर्ष) घर में सोमवार रात अकेली सो रही थी। इसी बीच कोई कातिल पड़ोस के बंद मकान की छत के जरिए मनवीर सिंह के घर में घुसा और उनकी मां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने उनकी मां के कान के कुंडल, नाक की नथ व पाजेब लूटकर भाग निकला। दरोगा ने पड़ोस के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र के खिलाफ शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्हें शक है कि छह महीने वाले धीरेंद्र को उनकी मां ने घर से गेहूं चुराते हुए पकड़ लिया था। इससे वह मां से रंजिश मानने लगा था।
इधर, ग्रामीणों न बताया है की हत्या की रात के करीब तीन बजे धीरेंद्र को गांव में शराब पीने के लिए भटकते देखा गया था। वह देशी शराब की दुकान पर भी पहुंचा था। वारदात के बाद वह और उसकी बुजुर्ग मां व विवाहित बहन भी घर से गायब है। इससे धीरेंद्र पर भी हत्या का शक गहरा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही पुलिस धीरेंद्र की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका बुधवार देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों को थाने लेकर पूछताछ की है। इनमें एक धीरेंद्र का भाई भी शामिल है, बाकी के लोगों ने धीरेंद्र ने उस रात कॉल पर संपर्क किया था। हालांकि पुलिस को धीरेंद्र की तलाश से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर सकती है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप ने बताया कि अभियुक्त की तलाश में कई जगह दबिशें दी गई है। उसकी जल्द गिरफ्तारी कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। वहीं, पुलिस लूटपाट के इरादे से हुई हत्या को लेकर थाना क्षेत्र के अन्य आपराधिक किस्म के लोगों की गतिविधि पर निगरानी रख रही है।