{"_id":"5c45b8a200473ecc2a5bfb5cd68ad9b9","slug":"raghuraaee-made-bridegroom-floral-welcome-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बने रघुराई, पुष्प वर्षा से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा बने रघुराई, पुष्प वर्षा से स्वागत
बदायूं
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की श्रीराम की बारात सेठ रामनंदन प्रसाद के मंदिर से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई बारात का कस्बे के मुख्य मार्गों पर स्वागत हुआ। भक्तों ने सजीव स्वरूपों की आरती उतार कर पुष्प वर्षा की।
रविवार शाम को उप्र पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने श्रीराम का तिलक कर शुभारंभ किया। मेन बाजार से निकाली गई बारात होली चौक, मौहल्ला टंकी, आजाद चौक, साहूकारा, मुगल, सराय होकर रामलीला बाग में पहुंची। बारात में शामिल स्वचालित झांकियां, बजरंग दल अखाड़ा, घोडा बैंड, काली अखाड़ा, ब्रजशाही चट्टा, राधा-कृष्ण के नृत्य की झांकी, कासगंज-दिल्ली के शंकर-पार्वती स्वरूप की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र थीं। बारात को देखने के लिए आसपास केे गांवों के लोग दोपहर से आ डटे। कस्बे में विशेष रौनक थी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलपान भी कराया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री अतुल कुमार वैश्य, कोषाध्यक्ष निखिल कुमार, मेला इंचार्ज मुनेंद्र कुमार, पप्पू दादा, राजेंद्र पाराशरी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, विनोद शंखधार, राजवीर सिंह और चेयरमैन धीरेंद्र लीडर आदि ने बारात की व्यवस्था में सहयोग दिया। इस मौके पर जितेंद्र शंखधार, योगेश गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, संजीव गुप्ता, अतुल वैश्य, लक्ष्मीकांत मिश्रा, यशपाल सिंह आदि ने बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन
गाजे-गाजे के साथ निकली मर्यादा पुरुषोत्तम की बारात
कादरचौक। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। कई जिलों की झांकियों और कलाकारों ने शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाया।
रविवार की शाम राधाकांत मंदिर में महंत बाबा ऋषिदास ने झांकियों का पूजन किया। शोभायात्रा थाना चौराहा होते हुये पूरे कस्बेे में घूमी। शोभायात्रा में सजीव और इलेक्ट्रानिक झांकियां देने को भीड़ जुटी रही। काली के अखाड़े ने हैरत अंग्रेज कारनामे दिखाए। स्कूली बच्चों ने भी झाकियों के साथ मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शोभायात्रा के दौरान एसओ रुकुमपाल ने विशेष चौकसी बरती पुलिस और पीएसी के जवान शोभायात्रा की निगरानी करते रहे। कस्बे में आज के दिन भी सफाई न होने पर लोगों में रोष दिखा।