{"_id":"61c4c3d7c5e59068eb124a22","slug":"radha-mohan-singh-badaun-news-bly4702484168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और योगी की सरकार यंग इंडिया का सपना कर रहीं साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और योगी की सरकार यंग इंडिया का सपना कर रहीं साकार
विज्ञापन
भाजयुमा के युवा सम्मेलन में विचार रखते राधा मोहन सिंह और मंच पर उपस्थित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार यंग इंडिया का सपना पूरा कर रहीं हैं। स्किल इंडिया, स्मार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल रहा है। राधा मोहन सिंह शहर के गांधी ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सिर्फ मुद्रा योजना से ही 12 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों के सपने साकार हुए हैं। युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 13000 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि 21 वीं सदी में युवा जोश ऊर्जा से ही देश बदल रहा है।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि युवाओं के लिए जितने कार्य मोदी और योगी सरकार में हुए हैं उतने कार्य कभी नहीं हुए। यूपी पहला राज्य है, जहां एक साथ पांच एक्सप्रेस-वे और पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि मोदी और योगी ने युवा शक्ति को एक नई दिशा और गति देने का काम किया है। इस मौके पर रुद्रा लक्ष्मीकांत अवस्थी, आशुतोष मिश्रा, आंवला धर्मेंद्र कश्यप, अध्यक्ष जिपंच वर्षा यादव, विधायक राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, उमेश राठौर, शारदेंदु पाठक, अशोक भारतीय समेत काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।
-
संगठनात्मक बैठक में तुष्टिकरण का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना साधा
सम्मेलन से पहले सांसद राधा मोहन सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण, वोट बैंक और परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी विचार रखे। संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
-
बीमार पूर्व विधायक के घर गए, बूथ अध्यक्ष के घर भोजन किया
राधा मोहन सिंह ने दातागंज के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह के शहर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अवनीश कुमार सिंह लंबे समय से अस्वस्थ हैं। राधा मोहन सिंह ने उनके स्वस्थ होने की कामना की। सांसद ने पटियाली सराय में बूथ अध्यक्ष रितिक साहू के आवास पर भोजन किया। इसके पीछे भाजपा की रणनीति साहू समाज को साधने की रही।
-
रोड शो किया, सम्मेलन में पहुंचे रामसेवक सिंह
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रामसेवक सिंह ने रोड शो किया और भाजपा युवा मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे। रामसेवक सिंह पटेल को शहर विधानसभा से टिकट का दावेदार भी माना जा रहा है। उन्होंने युवा सम्मेलन में अपना दमखम दिखाने की कोशिश की। सम्मेलन में वह मंच पर भी नजर आए। रामसेवक खेमे की ओर से दावा किया गया है कि उनके साथ पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। संवाद