फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Radha-Krishna dance drama staged in the annual festival

Budaun News: वार्षिकोत्सव में राधा-कृष्ण नृत्य नाटिका का किया मंचन

Sun, 03 Mar 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna dance drama staged in the annual festival
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2022-23 व 2023- 24 का प्रतिभा अलंकरण समारोह व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह में सत्र 2022-23 के वार्षिक खेल प्रतियोगिता छात्र वर्ग के चैंपियन राम लखन प्रताप, छात्रा तुलसी, वर्तमान सत्र के चैंपियन विपिन व छात्रा नीलम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों, सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में मेहंदी, गायन, भाषण, एकल अभिनय, पाक कला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी के बेस्ट कैडेट के रूप में सीनियर अंडर ऑफिसर शिवम पाल, पायल जादौन व पिछले सत्र के बेस्ट कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर प्रदीप कुमार, रूपल मान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रिचा शर्मा ने भरतनाट्यम, मानसी व नव्या ने शास्त्रीय नृत्य, नीतू व प्रियंका पाल ने राधा-कृष्ण नृत्य नाटिका का मंचन किया। मंच संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed