फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rabies-infected dog creates panic in Nai Pindari, bites six villagers

Budaun News: नाई पिंडारी में रेबीज संक्रमित कुत्ते का आतंक, छह ग्रामीणों को काटा

Wed, 15 Jul 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 15 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rabies-infected dog creates panic in Nai Pindari, bites six villagers
कुत्ता काटे के शिकार हुए गांव के लोग। संवाद

विज्ञापन
बिल्सी। गांव नाई पिंडारी में रेबीज संक्रमित कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर छह ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सभी घायलों का बिल्सी सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
ग्रामीण मुकेश बाबू ने बताया कि वह अपने खेत पर मक्का सुखा रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता पहुंचा और उनके पैर में काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ता वहां से भाग गया। इसके बाद कुत्ते ने गांव के जयंत कुमार, चरणदीप, हर्ष बाबू, गीता पत्नी हरि सिंह सहित अन्य ग्रामीणों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह कुत्ता गांव में लगातार घूम रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर कुत्ते को तत्काल पकड़वाने की मांग की। इधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जो भी कुत्ता काटे के मरीज आए हैं, उन्हें वैक्सीन लगवा दी गई है। उन्होंने कहा कि हालातों से स्पष्ट है कि कुत्ता रेबीज संक्रिमत है। वहीं अंबियापुर के बीडीओ शैली गोविल का कहना है कि कुत्ते को पकड़वाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कुत्ता अन्य लोगों को न काट सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed