{"_id":"67f979ad0a32eea57f035537","slug":"qr-code-will-reveal-details-of-2155-council-schools-badaun-news-c-123-1-bdn1010-137352-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: क्यूआर कोड से पता चलेगा 2155 परिषदीय स्कूलों का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: क्यूआर कोड से पता चलेगा 2155 परिषदीय स्कूलों का ब्यौरा
विज्ञापन
बदायूं। यदि आप अपने बच्चे का जिले के किसी परिषदीय स्कूल में दाखिला कराने जा रहे हैं तो उसकी शैक्षिक कुंडली पता करना अब आसान होगा। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 2155 स्कूलों के लिए क्यूआर कोड जारी करेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही स्कूल की सभी जानकारी आपको उपलब्ध हो जाएगी।
स्कूलों में अक्सर यह देखा जाता है कि दाखिला कराने के चक्कर में बच्चों के नामांकन को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है। यू-डायस पोर्टल पर स्कूल की क्या कैटेगिरी है, इसे भी छिपा लिया जाता है, लेकिन अब यह जानकारी छुपाई नहीं जा सकेगी। पारदर्शिता लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग क्यूआर कोड जारी करेगा। इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही जिले भर के स्कूलाें का शैक्षिक ब्यौरा मिल जाएगा। इस क्यूआर कोड से संबंधित स्कूल में शैक्षिक सत्र 2023-24 व 2024-25 में कितने बच्चों का नामांकन रहा। कितने बच्चे वर्तमान में हैं। कितने बच्चों की अपार आईडी बनी है। अभिभावक जिस कक्षा में अपने बच्चे का दाखिला कराना चाहते हैं। स्कूल के पास उस कक्षा की मान्यता है या नहीं। इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। इसमें सभी 2155 स्कूलों का डाटा रहेगा।
- जनपद में संचालित 2155 स्कूलों की शैक्षिक कुंडली का क्यूआर कोड सार्वजनिक किया जाएगा। इस क्यूआर कोड में सभी स्कूलों का ब्यौरा अपलोड रहेगा।
वीरेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी