फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pushya Nakshatra today... Market ready for shopping

Budaun News: पुष्य नक्षत्र आज... खरीदारी के लिए सजकर तैयार हुआ बाजार

Thu, 24 Oct 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 24 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Pushya Nakshatra today... Market ready for shopping
बदायूं। पुष्य नक्षत्र के लिए बाजार तैयार हो गया है। दुकानदार व व्यापारी दिन भर बाजार की तैयारी में जुटे रहे। व्यापारियों ने इसको लेकर अपने-अपने शोरूमों को सजाया है। ग्राहकाें को कई जगह गिफ्ट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ योग है। हर वर्ष दिवाली से पहले यह पुष्य नक्षत्र आता है। इसमें नया काम शुरू करने और खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसको लेकर बुधवार को व्यापारी दिन भर तैयारी में जुटे रहे। व्यापारी खरीदारों को लुभाने के लिए तमाम इंतजाम कर रहे हैं। गिफ्ट पैक बनवाए गए हैं। ऑटाे मोबाइल की दुकानों पर भी तैयारी चल रही है। नए मॉडलों की सभी रेंज शोरूम में उपलब्ध हैं। किश्तों में गाड़ी देने के लिए फाइनेंसरों को भी शोरूम में बैठाया गया है। जिससे कि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ
ज्योतिषाचार्य पं. ग्रीश शर्मा ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र में वाहन, सोने-चांदी के जेवर आदि की खरीदारी शुभ होती है। शास्त्र के मुताबिक, पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में श्रेष्ठ है। ऊर्जा शक्ति प्रदान करने वाला यह नक्षत्र सौभाग्य, समृद्धि और सुख के साथ पोषण वाला होता है। इस नक्षत्र में पूरे दिन होने वाले सभी कार्य शुभ माने जाते हैं। बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। क्रय-विक्रय के लिहाज से इस नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुष्य नक्षत्र का योग पर अच्छी खरीदारी होती है। पुष्य नक्षत्र पर ग्राहक के लिए नए मॉडल की बाइकें शोरूम पर स्टॉक में मौजूद हैं। फाइनेंस की भी सुविधा है।- अभिषेक बंसल, आरआर व्हीकल्स


पुष्य नक्षत्र पर लैपटॉप की भी खूब बिक्री होती है। 25 हजार से लेकर एक-डेढ़ लाख रुपये तक के लैपटॉप मौजूद हैं। डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ईएमआई पर लोग खरीद सकते हैं। - देवेंद्र सिंह विष्ट, यूनिटेक कंप्यूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed