फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pushtahaar supply in lockdown

लॉकडाउनः आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर पहुंचाएंगी पुष्टाहार

Wed, 08 Apr 2020 06:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Pushtahaar supply in lockdown
बदायूं। कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पुष्टाहार का वितरण करेंगी। इससे गर्भवती, धात्री महिलाओं व नवजातों में प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस का खतरा उन लोगों को ज्यादा रहता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका घर-घर जाकर पुष्टाहार का वितरण करेंगी। पुष्टाहार वितरण के दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरती जाएगी। पोषाहार के वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन करने के लिए सचेत किया जाएगा। पुष्टाहार लेने वाले लाभार्थी या परिजनों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन

सांसद, विधायक से लेकर प्रधान तक को दी जाएगी जानकारी
जिस भी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्टाहार का वितरण करने के लिए जाएंगी, इसकी जानकारी सांसद, विधायक, बीडीओ, एडीओ पंचायत, प्रधान आदि को दी जाएगी। जिससे वितरण को प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश मिले हैं कि आंगनबाड़ी घर-घर जाकर राशन का वितरण कराएं। कब और कौन इसका वितरण करेगा, इसको लेकर रोस्टर तैयार किया गया है। - आदीश कुमार, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed