फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Protesters Tikat Talk on the phone

प्रदर्शनकारियों ने टिकैत से फोन पर की बात

Fri, 27 Mar 2015 07:54 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 27 Mar 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन

कछला ब्रिज हॉल्ट को रेलवे स्टेशन के रूप में बनाने और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत से फोन पर बात कर उन्हें आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया है।

विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह की अगुवाई में कछला ब्रिज हॉल्ट पर एक दिन पहले शुरू धरना को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री टिकैत से बात कर उन्हें रेलवे अफसरों की मनमानी की जानकारी दी। बताया कि रेलवे अफसर नहीं चाहते कि कछला ब्रिज पर लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिले। सोमवीर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धरना जारी रखने को कहा है। जरूरत पड़ी तो टिकैत भी धरना में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

धरना में दूसरे दिन स्थानीय कमेटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ कछला पहुंचे। वर्मा ने बताया कि आंदोलन जनहित में शुरू हुआ है। लड़ाई आरपार की होगी। रेलवे अफसरों को उनकी मांग माननी पड़ेगी। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरनास्थल पर जुगेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, राजेश शर्मा, चंद्रपाल, पन्नालाल, नत्थूलाल, दुर्वेंद्र सिंह, छोटे लाल, रामवीर सिंह, कृपाल और मटरूलाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed