फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   protest for advocate protection act

Budaun News: अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 08 Feb 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
protest for advocate protection act
बदायूं। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुतला भी फूंका। बाद में डीएम, एसएसपी अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे तो उन्हें ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोला।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के महासचिव पवन गुप्ता के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। महासचिव ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद सभी ने कलक्ट्रेट के सामने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम से दोनों ओर वाहन एकत्र हो गए।
विज्ञापन

जाम लगने पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर अधिवक्ता डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मौके पर पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान अधिवक्ता प्रभात सक्सेना, मनोज कुमार, अनूप सक्सेना, महताब हुसैन, गौरव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। बार काउंसिल के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। तहसील बार एसोसिएशन ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से बार काउंसिल की मांग को लेकर उदासीनता बरती जा रही है। सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया तो 15 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में सचिव ह्रदेश शर्मा, विवेक यादव, राजेश भारद्वाज, विपिन पाठक, कमल सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed