{"_id":"649c8ae0f42847a1780ea757","slug":"proposal-ready-station-road-of-ujhani-will-be-renovated-soon-badaun-news-c-4-1-194044-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रस्ताव तैयार, उझानी के स्टेशन रोड का जल्द होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रस्ताव तैयार, उझानी के स्टेशन रोड का जल्द होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
स्टेशन रोड के गड्ढों में दिखते नुकीले पत्थर। संवाद
करीब दो साल से गड्ढों के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं लोग
छोटे वाहन और ई-रिक्शा पोलर को गड्ढों से बचकर निकलने में आती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। जल्द ही घंटाघर चौराहे से रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार तक सड़क चकाचक दिखेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। उच्चीकरण के साथ दोनों ओर फुटपाथ और नालियों का निर्माण भी होगा। मानसून की विदाई के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
रेलवे स्टेशन रोड के दोनों ओर कोतवाली परिसर, बैंक, नगर पालिका, मंदिर और धर्मशालाएं हैं तो निजी कंपनियों के कार्यालयों के अलावा रेलवे स्टेशन की वजह से आवाजाही भी कम नहीं रहती। इसी के चलते लगातार वाहनों के दवाब से सड़क पर गड्ढे होना शुरू हो गए, खासकर आर्यसमाज धर्मशाला और मिल कंपाउंड मोड़ के पास गड्ढों के कारण सड़क का वजूद ही मिट गया।
लिंक रोड मोड़ पर भी गहरे गड्ढे हो गए, ऐसे में पिछले दिनों पालिका ने लिंक रोड पर लेपन कार्य कराया तो मोड़ के आसपास के गड्ढों में कुछ कमी आई। इसी क्रम में अब लिंक रोड निर्माण के बाद पालिका की ओर से जिन सड़कों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, उनमें रेलवे स्टेशन रोड भी शामिल है। पालिका ने सड़क की पैमाइश का काम भी पूरा करा लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
गड्ढों के कारण सड़क पर गिरने से कई लोग हुए चुके हैं जख्मी
स्टेशन रोड के गड्ढों की चपेट में आने से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। इनमें डॉ. पीके गोयल और कपड़ा व्यापारी निर्दोष कुमार वार्ष्णेय का नाम भी शामिल है। दो महीना पहले कपड़ा व्यापारी की स्कूटी नुकले पत्थरों पर फिसली तो गिरकर उनका पैर ही टूट गया। इसके बाद गड्ढों के का्रण स्कूटी गिर जाने से डॉ. पीके गोयल लहूलुहान हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -
भारी वाहनों की आवाजाही से बिगड़ी है सड़क की सूरत
रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पर रैक की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां स्टेशन रोड के रास्ते लिंक रोड होकर मेन रोड तक पहुंचती हैं। अधिकतर वाहन ओवरलोड होते हैं। इस कारण भी सड़क खराब होती है।
-- -- -- -- -- -
स्टेशन रोड के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव स्थानीय स्तर से पास किया जा चुका है। स्वीकृति के लिए वह शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद ही धनराशि अवमुक्त होगी। सड़क पर गड्ढों को लेकर लोगों को परेशानी होती है। अफसरों के संज्ञान में भी पूरा मामला है।
- अब्दुल सबूर, ईओ