फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Property worth millions Khurdburd made

करोड़ों की संपत्ति कर दी खुर्दबुर्द

Thu, 14 May 2015 07:53 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 14 May 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Property worth millions Khurdburd made

नगर पालिका की करोड़ों रुपये की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया है। बाटा कंपनी के नाम आवंटित दो दुकानों समेत तीन दुकानों का नक्शा ही बदल दिया गया। नगर पालिका के कर संचयक सुधीर चौबे की जानकारी में यह मामला आया तो उन्होंने ईओ ललतेश सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी। ईओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। फुटवियर बनाने वाली बाटा कंपनी को किराए पर आवंटित दो दुकानों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईओ की माने तो फर्जीवाड़ा करके दोनों दुकानों का सौदा 1.25 करोड़ रुपये में कर दिया गया।

विज्ञापन

शहर में छह सड़का से घंटाघर की ओर जाने वाले रोड पर नगर पालिका की दुकान नंबर 57 और 58 बाटा कंपनी के नाम सितंबर 1958 में किराए पर आवंटित हुई थीं। पांच दशक तक इन दोनों दुकानों में बाटा कंपनी का फुटवियर शोरूम चला। कुछ साल पहले कंपनी बंद हो गई। इसके बाद यह शोरूम भी बंद हो गया। फर्जीवाड़ा करके दुकान नंबर 57 और 58 पर पड़ोस में स्थित दुकान नंबर 56 का स्वामी काबिज हो गया। दुकान नंबर 57 और 58 में बाहर से तो ताला लगा रहा। दुकान नंबर 56 के स्वामी ने दीवारें तोड़कर इन दोनों दुकानों को अपने में मिला लिया। दोनों दुकानों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर संचयक सुधीर चौबे को पिछले दिनों कर वसूली के समय यह जानकारी हुई। प्रकरण गंभीर होने पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट चेयरमैन फात्मा रजा और ईओ ललतेश सक्सेना को सौंप दी। नगर पालिका ने अब फर्जीवाड़े की जांच शुरू करा दी है। बिना नगर पालिका की इजाजत के दुकानों को खुर्दबुर्द करना और नक्शा बदलने के मामले में दुकान नंबर 57 और 58 के साथ दुकान नंबर 56 के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर संचयक सुधीर चौबे को कर वसूली के समय इस बारे में जानकारी हुई थी। यह गंभीर प्रकरण है। बिना नगर पालिका की इजाजत के कोई भी किराएदार भवन में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर सकता। इसकी जांच कराई जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-ललतेश सक्सेना, ईओ नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed