फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Property worth 35 lakhs of two history-sheeters of Hazratpur area seized

हजरतपुर इलाके के दो हिस्ट्रीशीटरों की 35 लाख की संपत्ति जब्त

Sun, 11 Apr 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Property worth 35 lakhs of two history-sheeters of Hazratpur area seized
बदायूं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को हजरतपुर इलाके के दो हिस्ट्रीशीटरों की 35 लाख की संपत्ति जब्त कर ली। उनकी दो बाइक, एक कार, एक घर और एक खेत कब्जे में ले लिया गया है। उनके घर और खेत पर नोटिस बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। सीओ दातागंज ने स्वयं लाउडस्पीकर से लोगों को सचेत किया कि ये संपत्ति कोई बेच नहीं सकता और न ही खरीद सकता है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया पैगंबरपुर निवासी अशफाक अली हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गैंगस्टर भी लगी है। शनिवार को सीओ दातागंज बल्देव सिंह और इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सागर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गढ़िया पैगंबरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अशफाक अली का घर जब्त किया। उसके घर पर खड़ी कार और एक बाइक भी कब्जे में ले ली गई। दोनों वाहनों को जब्त करते हुए उन्हें थाने पहुंचा दिया गया। उसके घर पर एक नोटिस बोर्ड लगाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भीकमपुर गांव पहुंचे। यहां अनिल अली का खेत जब्त किया गया। उसकी एक बाइक जब्त कर ली गई है। उसे थाने भेज दिया गया है। यहां भी सीओ ने एक बोर्ड लगवाया है। ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया है कि ये संपत्ति अब पुलिस प्रशासन के कब्जे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बल्देव सिंह ने बताया कि दोनों ही शातिर अपराधी हैं। इससे जिला प्रशासन के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। अनिल अली पंखिया जाति का है। वह कई मामलों में नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed