{"_id":"ae5edc2b7cfdd725e88f3a21105b77f2","slug":"promotion-process-82-women-fill-options-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन प्रक्रिया: 82 महिलाओं ने भरें विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन प्रक्रिया: 82 महिलाओं ने भरें विकल्प
बदायूं।
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को प्राइमरी हेड के लिए प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन महिलाओं और विकलांग को प्राथमिकता देते हुए उनके मनचाहे स्कूलों के लिए विकल्प मांगे। इसमें 82 महिलाओं ने विकल्प भरे और दो विकलांग पुरुष ही विकल्प देने पहुंचे। शुक्रवार को पुरुषों के अभिलेख जांचने के लिए बुलाया जाएगा।
सभी अटकलों पर विराम लगने के बाद आखिर प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो ही गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सुबह दस बजे से दो बजे के बीच शिक्षकों को बुलाया गया। महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। कटऑफ के अनुसार पहुंची महिलाओं ने काउंसिलिंग कराई और मनचाहे स्कूलों का विकल्प भरा। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि महिलाओं को बुलाया गया था। उनके विकल्प मांगे गए हैं। शुक्रवार को पुरुषों को अभिलेख लेकर बुलाया गया है। इसके बाद प्रमोशन कर दिए जाएंगे। काउंसिलिंग में बीईओ प्रवीन शुक्ला, गौरव यादव, शैलेंद्र, ज्योति सक्सेना, कामेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।